फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satya Pal Jain becomes Additional Solicitor General for the sixth consecutive time

Chandigarh News: लगातार छठी बार अपर महासालिसिटर बने सत्यपाल जैन

Tue, 22 Sep 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Satya Pal Jain becomes Additional Solicitor General for the sixth consecutive time
चंडीगढ़। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को केंद्र सरकार ने अपर महासालिसिटर के पद पर लगातार छठे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। जैन ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें 11 साल से अधिक समय तक इस संस्थान की सेवा का अवसर मिला।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2014 में चंडीगढ़ में अपर महासालिसिटर का पद नए सिरे से सृजित किया था। जैन की पहली नियुक्ति 9 अप्रैल 2015 को तीन वर्ष के लिए हुई थी। वर्तमान पद पर वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भारत सरकार के सभी मुकदमों के लिटिगेशन इंचार्ज हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में भारत सरकार के करीब 200 वकीलों का पैनल उनके अधीन काम करता है। इनमें डिप्टी एसजी, सीनियर पैनल काउंसल और सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल शामिल हैं। जिला अदालतों में भी वह केंद्र के मुकदमों के प्रभारी हैं। जैन संविधान विशेषज्ञ वकील हैं। वे करीब 10 वर्ष तक पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे और विभिन्न अदालतों में पार्टी की पैरवी कर चुके हैं। लिब्राहन आयोग में भी करीब 12 वर्ष तक पार्टी का पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed