फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stardom returns to Chandigarh for Diwali; Ayushmann and Badshah to go for a 'gedi'

Chandigarh News: दिवाली पर चंडीगढ़ लौटेगा स्टारडम, गेड़ी लगाएंगे आयुष्मान-बादशाह

Tue, 22 Sep 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stardom returns to Chandigarh for Diwali; Ayushmann and Badshah to go for a 'gedi'
चंडीगढ़। मुंबई की चमक छोड़ दिवाली पर चंडीगढ़ की सड़कों पर फिर दो गबरुओं की गेड़ी जम सकती है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपने यार और रैपर बादशाह को ऐसा मैसेज किया कि चंडीगढ़ियों की दिलचस्पी बढ़ गई। आयुष्मान ने बादशाह को टैग करते हुए लिखा, दिवाली पे आ रहा हूं... यू बेटर बी देयर दिस टाइम। जवाब में बादशाह ने सेक्टर-17 आईएसबीटी पर चाय पीते हुए लिखा..,पाजी, साइक्लिंग और गेड़ी भी ड्यू है।
विज्ञापन

दोनों की इस बातचीत ने संकेत दे दिया कि दिवाली पर चंडीगढ़ की सड़कों पर स्टारडम नहीं, दोस्ती और शहर की पुरानी यादों वाली गेड़ी देखने को मिल सकती है। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि दोनों की यह सोशल मीडिया प्लानिंग कब और कहां हकीकत बनती है।
विज्ञापन

बादशाह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं। वहीं आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में पले-बढ़े और डीएवी कॉलेज के छात्र रहे। दोनों का शहर से पुराना रिश्ता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हुई कुछ पंक्तियों की बातचीत ने चंडीगढ़ के फैंस को जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक के रखो बाबियो से लेकर 15 साल पुरानी याद तक, फैंस इस संभावित गेड़ी को लेकर कमेंट कर रहे हैं। मुंबई में रहने वाले एक चंडीगड़िया ने लिखा कि 15 साल बाद भी उसका दिल चंडीगढ़ के लिए धड़कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed