फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banned medicines being sold without records; medical store raided

Chandigarh News: बिना रिकॉर्ड बिक रहीं प्रतिबंधित दवाएं, मेडिकल स्टोर पर छापा

Tue, 22 Sep 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Banned medicines being sold without records; medical store raided
चंडीगढ़। ड्रग कंट्रोल विंग ने मानकों की अनदेखी करने पर दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की है। सोमवार को मलोया की मथारू मार्केट स्थित बाबा मेडिकोज पर छापा मारा गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं। वहीं, दड़वा स्थित शुक्ला मेडिकोज का लाइसेंस दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 23 जुलाई 2026 को हुए निरीक्षण के आधार पर की गई।
विज्ञापन

बाबा मेडिकोज पर यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर अमित लखनपाल और तजिंदर सिंह ने की। विभाग के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक जब्त दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। जांच में कुल नौ तरह की आदत डालने वाली दवाएं मिलीं। इनमें ट्रामाडोल, टैपेंटाडोल, प्रेगाबालिन, अल्प्राजोलम और क्लोनाजेपाम शामिल हैं। स्टोर से 565 टैबलेट, 257 कैप्सूल और 3 एमटीपी किट जब्त की गईं। जब्त सामान की बाजार कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई है। फर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।
विज्ञापन

शुक्ला मेडिकोज पर कार्रवाई
23 जुलाई 2026 को हुए निरीक्षण के दौरान दड़वा स्थित शुक्ला मेडिकोज से 1,766 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए थे। इन कैप्सूलों की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। मनकों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। इस निलंबन अवधि के दौरान दुकान बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed