फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students demonstrated at the bus stand in Jind

जींद में प्रदर्शन: शहर से बसें गुजारने की मांग पर विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटा लगाए रखा बस अड्डे के गेट पर ताला

Thu, 29 Sep 2022 11:42 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 11:42 AM IST
सार

महाप्रबंधक ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सभी बसों को शहर के अंदर से गुजारा जाएगा और छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस पर छात्र शांत हुए और बस अड्डा का मुख्य गेट खोलने पर राजी हो गए। लगभग डेढ़ घंटा तक छात्रों के प्रदर्शन के चलते बसों का परिचालन भी बंद रहा।

विज्ञापन
Students demonstrated at the bus stand in Jind
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद में नया बस स्टैंड जींद शहर से बाहर स्थानांतरित होने के बाद कई मार्गों पर चलने वाली बसें शहर के अंदर से नहीं आ रहीं। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। इससे नाराजस्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे बस स्टैंड के गेट पर ताला लगा दिया। बस स्टैंड पर ताला लगाने की सूचना मिलने के बाद रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक, डीएसपी रोहताश ढुल पुलिस बल के साथ पहुंचे और विद्यार्थियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर दस बजे ताला खुलवाया। वहीं शहर में ऑटो रिक्शा चालक शहर के अंदर से बसों के आने का विरोध कर चुके हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह से हांसी, हिसार और बरवाला मार्ग को छोड़कर असंध, नरवाना, उचाना, कैथल रूट की बसें शहर की बजाए अड्डे से बाईपास होते हुए जा रही थी। इससे शहर के अंदर स्कूलों में पढ़ने स्कूल, कालेजो के छात्रों को परेशानी हो रही थी। उन्हें अन्य साधनों से स्कूल जाने में 40 रुपये किराया देना पड़ रहा था।
विज्ञापन


अप्रैल महीने में भी छात्रों ने किया था प्रदर्शन
मार्च महीने की शुरूआत में नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में जाने वाले यात्रियों के लिए सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। सिटी बस में विद्यार्थियों के बस पास मान्य नहीं थे। सिटी बस सेवा में बस पास मान्य करवाने के लिए भी विद्यार्थियों ने मार्च महीने में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से गुजरेंगी लोकल रूटों की बसें 
विद्यार्थियों और यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए असंध, उचाना, नरवाना, हांसी, बरवाला, हिसार और कैथल रूट पर चलने वाली बसों को शहर के अंदर से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला जैसे लंबे रूट पर चलने वाली बसें फ्लाईओवर से होते हुए जाएंगी। -अशोक कौशिक, जीएम जींद डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed