{"_id":"5bc0ae83bdec2269556a8ec6","slug":"student-union-poll-but-many-organization-doing-protest-in-rohtak-and-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनावः रोहतक व कुरुक्षेत्र में छात्रों पर लाठीचार्ज, 25 हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनावः रोहतक व कुरुक्षेत्र में छात्रों पर लाठीचार्ज, 25 हुए जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में तैनात पुलिसबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 22 साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन के दौरान एबीवीपी को छोड़ नौ छात्र संगठनों ने बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। रोहतक और कुरुक्षेत्र में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के चलते पुलिस ने लाठियां भांजीं। रोहतक में 15 और कुरुक्षेत्र में 10 छात्र घायल हो गए। नौ छात्र संगठन अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने रोहतक में इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल को गिरफ्तार कर 27 छात्रों को हिरासत में लिया है। 300 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, कुरुक्षेत्र में 150 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विरोध प्रदर्शन के बीच एबीवीपी से जुड़े छात्रों और कई निर्दलीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश की छह से अधिक यूनिवर्सिटी और 98 कॉलेजों में शुक्रवार को 3535 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं।
विज्ञापन
रोहतक एमडीयू में छात्र संगठनों ने करीब साढ़े तीन घंटे हंगामा किया। कुरुक्षेत्र में छात्रों ने केयू के गेट को बंद कर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद छात्रों को हटाया। 12 नामजद सहित करीब 150 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फतेहाबाद में इनसो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच एमएम कॉलेज के पास झड़प हुई। रेवाड़ी के बाबल और महेंद्रगढ़ के कॉलेज में छात्र संगठनों ने ताला जड़ दिया। यमुनानगर में छात्रों ने कॉलेज में ताला लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इन छात्र संगठनों ने किया विरोध
एसएफआई, इनसो, एनएसयूआई, एएमवीए, एएसएफ, छात्र एकता मंच, छात्र युवा संघर्ष समिति, राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच, दिशा छात्र संगठन के सदस्यों ने अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव का विरोध किया।