{"_id":"8cbc128842cce15dbae51a68d8bf6b85","slug":"student-of-pseb-will-be-see-roll-number-on-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB के छात्र वेबसाइट पर 4 से देखें रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB के छात्र वेबसाइट पर 4 से देखें रोल नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों के रोल नंबर चार फरवरी को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह जानकारी बोर्ड के सचिव गुरिंदर पाल सिंह बाठ ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल रोल नंबर डाउन लोड करने के बाद अपने हस्ताक्षर व अपने पद की मोहर लगाकर विद्यार्थियों को जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी रोल नंबर स्लिप पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर नहीं होंगे तो उसे रोल नंबर नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
त्रुटि वाले विद्यार्थियों को सूची अलग से अपलोड की गई है। उनकी त्रुटियों को 8 से 11 फरवरी तक दूर करके रोल नंबर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपार्टमेंट, री-अपीयर वालों के रोल नंबर पांच से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
यदि किसी विद्यार्थी को रोल नंबर प्राप्त नहीं होता है तो वह आठ से 11 फरवरी तक अपना रोल नंबर दाखिला फार्म और फीस की रसीद लेकर मुख्य दफ्तर से ले सकता है।