फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student dead from swine flu

मोहाली में स्वाइन फ्लू की दस्तक, स्टूडेंट की मौत

Fri, 20 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Fri, 20 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
student dead from swine flu

मोहाली फेज-6 सरकारी कॉलेज में पढ़ रहे बीए फाइनल के स्टूडेंट की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मृतक के पिता गांव जंडपुर निवासी मोहन सिंह ने बताया कि बेटे मनजिंदर सिंह (21) की 15 फरवरी को तबीयत खराब होने के बाद सिविल अस्पताल खरड़ ले गए थे।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया। मोहाली से मामला संदिग्ध पाए जाने के बाद सेक्टर-16 जीएमएसएच, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सेक्टर-16 अस्पताल में भी उसे सही चिकित्सा नहीं दी गई। सेक्टर-16 के डॉक्टरों ने मनजिंदर को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में मनजिंदर की चिकित्सकीय जांच और टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उसे सोमवार को वापस घर भेज दिया। बुधवार, 18 फरवरी को मनजिंदर की दोबारा तबीयत बिगड़ गई। इसके तुरंत बाद उसे दोबारा जीएमसीएच-32 ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मनजिंदर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने इस मामले में डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मनजिंदर का एक ही अस्पताल में ठीक से इलाज होता तो वह बच जाता। परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने अस्पताल के सर्टिफिकेट में बेटे की मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया है। अस्पताल से मनजिंदर का शव पूरी तरह से सील करके भेजा घर भेजा गया। डॉक्टरों ने विशेष हिदायत दी कि इसे खोला ना जाए। देर शाम उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।


इस संबंध में सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें अभी तक संबंधित अस्पताल से मामले की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही मामले की जानकारी आएगी, वह इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर गांव में सर्वेक्षण करवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed