फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strong rooms checking in Patiala, punjab assembly elections

'आप' की शिकायत के बाद, पटियाला में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग

Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 16 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Strong rooms checking in Patiala, punjab assembly elections
पटियाला में स्ट्रांग रूम्स की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा जांचने के लिए चुनाव आयोग ने दो सदस्यीय टीम पंजाब भेजी है। बुधवार को टीम ने पटियाला में स्ट्रांग रूमों का दौरा किया। यहां से नाभा की वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की शिकायत की गई थी। टीम तरनतारन, जालंधर और लुधियाना में भी स्ट्रांग रूमों का दौरा करेगी। 
विज्ञापन


टीम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नरिंदर चौहान और एनसीटी दिल्ली के एडिशनल चुनाव अधिकारी राजेश कुमार शामिल रहे। दोपहर बाद चंडीगढ़ से पटियाला पहुंची टीम ने जिला चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह, एसएसपी डॉ. एस भूपति ने आठ विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान डीसी ने बताया कि नियमों के मुताबिक ईवीएम की सुरक्षा की गई है। इस बार दो सर्कल के पहरे की जगह तीन सर्कल का पहरा लगाया गया है। हर जगह वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


मीटिंग के बाद टीम ने फिजिकल कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने बताया कि कहीं भी कोताही नजर नहीं आई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने गवर्नमेंट फिजिकल कॉलेज के जिम्नेजियम हाल में नाभा हलके की ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed