{"_id":"56e6ccc64f1c1b4f4a8b47d7","slug":"strike-pgi-nurses-strike-prevent-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा के आश्वासन के बाद पीजीआई की नर्सों ने टाली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा के आश्वासन के बाद पीजीआई की नर्सों ने टाली हड़ताल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आश्वासन के बाद पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन ने 15 मार्च को प्रस्तावित अपनी हड़ताल टाल दी है। इस फैसले से मरीजों बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मीटिंग में मौजूद पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लखविंदर सिंह ने बताया कि मंत्रालय ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों की सिफारिश सातवें वेतन आयोग की इंपावर्ड कमेटी को सौंपी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने हेल्थ सेक्रेटरी को आदेश दिया कि वे 15 मार्च को नर्सिंग फेडरेशन के साथ मीटिंग कर उनकी मांगों को सुनें, ताकि इन्हें इंपावर्ड कमेटी को भेजा जा सके। उसके बाद ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने सभी स्थानीय यूनिटों से हड़ताल टालने के निर्देश दिए। लखविंदर सिंह ने कहा कि नर्सिंग एसोसिएशन की एकता के कारण मंत्रालय को झुकना पड़ा है।
इससे पहले 26 फरवरी को नर्सिंग एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल की थी। इससे कई मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि सातवे वेतन आयोग में भत्ते बढ़ाने के बजाए नर्सेज के भत्ते कम कर दिए गए हैं।