फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike of nurshing staff at PGI from 26

पीजीआई की नर्सें 26 से सामूहिक अवकाश पर

Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
strike of nurshing staff at PGI from 26

आल इंडिया नर्सेस फेडरेशन के आह्वान पर पीजीआई की नर्सें 26 फरवरी से लेकर 27 फरवरी सुबह आठ बजे तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगी। इसकी घोषणा मंगलवार को पीजीआई नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लखविंदर सिंह ने की।

विज्ञापन


पीजीआई में करीब दो हजार नर्सें हैं। यदि ये सभी छुट्टी रहीं तो मरीजों को अच्छी-खासी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। लखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल आठ दिसंबर को फेडरेशन ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन गवर्नमेंट को जमा कराया था, लेकिन अब तक उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसी कारण नर्सों को सामूहिक छुट्टी पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग में नर्सों की कई भत्तों को बंद करने की सिफारिश की गई है, जबकि हर वेतन आयोग में भत्ते बढ़ते थे। यह हमारी सबसे बड़ी डिमांड है। इसके अलावा एंट्री ग्रेड पेड 5400 करने, रिस्क एलाउंस और नॉन प्रैक्टिस एलाउंस संबंधित कई डिमांड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर नर्सें पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। बारी-बारी से पूरे देश से नर्सें जंतर-मंतर पर हड़ताल पर बैठ रही हैं। उनका कहना है कि पीजीआई एडमिनिस्ट्रेशन भी उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है। वे कई बार ड्यूटी रोस्टर के बारे में अपना मांग पत्र एडमिनिस्ट्रेशन को सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक उस बारे में सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed