फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, electricity employes strike at haryana, haryana strike, mashal juloos, power employes strike

हरियाणा में हड़ताल पर अड़े बिजली कर्मी, तीन जिलों में धारा 144

Tue, 28 Jun 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
strike, electricity employes strike at haryana, haryana strike, mashal juloos, power employes strike
कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को भी एस्मा की प्रतियां फूंकी, मशाल जुलूस निकाले।
एस्मा लागू करने के बावजूद बिजलीकर्मी जहां 29 और 30 जून को हड़ताल करने पर अड़े हैं, वहीं प्रशासन ने भी हड़तालियों से निपटने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित नहीं होने देने के लिए कमर कस ली है। सिरसा, रेवाड़ी और यमुनानगर में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन


कई जिलों में बिजली आपूर्ति और हड़ताली कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। बिजलीकर्मियों और उनके समर्थन में आए कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को भी एस्मा की प्रतियां फूंकी, प्रशासन को ज्ञापन दिए और मशाल जुलूस निकाले। 
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध बनी रहे इसके लिए प्र्रशासन ने गांवों में युवाओं की ड्यूटी ठीकरी पहरा देने में लगाई है।  सिरसा उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि ठीकरी पहरा देने वाले युवा 28 जून से हड़ताल खत्म होने तक बिजली बाधित करने की वारदात रोकने, सार्वजनिक संपत्ति व आम नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव के तत्पर रहेंगे। सोनीपत में जिला प्रशासन ने पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा-3 के तहत आदेश जारी किए हैं कि युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र में 28 जून शाम 6 बजे से एक जुलाई प्रात: 9 बजे तक के लिए ठीकरी पहरा लगाना होगा। इसके साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की भी नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सोनीपत में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव विरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बिजली निगम की 23 सब डिविजनों को निजी हाथों में सौंपा जाना पूरी तरह से गलत है। हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों पर सरकार ने कोई कार्रवाई की तो सभी विभागों के कर्मचारी आंदोलन को और तेज कर देंगे। इसलिए सरकार से यही मांग है कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी को बुलाकर कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही समाधान कर दें। 

बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों से मांगा समर्थन

strike, electricity employes strike at haryana, haryana strike, mashal juloos, power employes strike
सरकार के जनविरोधी फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद हो सके।
बिजलीकर्मी हड़ताल में समर्थन के लिए जहां अलग-अलग कर्मचारी संगठनों को लामबंद कर चुके हैं,वहीं अब गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं। कर्मचारी ग्रामीणों के बीच जाकर निजीकरण से होने वाले नुकसान व उनके समक्ष आने वाली परेशानियों के बारे में  बता रहे हैं। बिजली कर्मियों कहना है कि गांवों में मीटिंग ग्रामीणों से साथ मांगा जा रहा है, ताकि सरकार के जनविरोधी फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद हो सके। 

आंदोलन को दबाना चाहती है सरकार
बिजलीकर्मियों की हड़ताल का सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा ने पूर्ण समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों के साथ दमन से निपटने की नीति की कड़े  शब्दों में निंदा की है। संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट ने सकसं कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सरकार को चेतावनी दी कि सरकार एस्मा जैसे काले कानून से कर्मचारियों के आंदोलन को दबाना चाहती है। सर्व कर्मचारी संघ मूकदर्शक बनकर देखता नहीं रहेगा।

विश्वविद्यालयों में भी कर देंगे हड़ताल : संघ
अखिल हरियाणा कर्मचारी संघ ने बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा की जा रही  दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। संघ की कुरुक्षेत्र में आयोजित बैठक  में अध्यक्षता करते चेयरमैन योगेन्द्र सिंधु ने कहा कि सरकार ने हड़ताल के दौरान कर्मियों पर कार्रवाई का प्रयास किया तो उनका संघ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में हड़ताल करने पर विवश होगा। 

कर्मचारियों की हड़ताल को देंगे पूरा समर्थन : तंवर
फतेहाबाद(ब्यूरो)। सब डिविजनों को ठेके पर देने के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का पूरा समर्थन दिया जाएगा। एस्मा लगाकर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लोकतांत्रिक हितों को दबाने का प्रयास किया है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कही। तंवर सिरसा से यमुनानगर जाते समय फतेहाबाद रुके थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed