{"_id":"60ec81cc8ebc3ef84e539ca6","slug":"stray-dogs-killed-a-person-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का आतंक: गुरदासपुर में व्यक्ति को नोच-नोचकर मार डाला, घटना सीसीटीवी में कैद, दहशत में इलाके के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का आतंक: गुरदासपुर में व्यक्ति को नोच-नोचकर मार डाला, घटना सीसीटीवी में कैद, दहशत में इलाके के लोग
Tue, 13 Jul 2021 02:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:43 AM IST
सार
पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां पर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
गुरदासपुर में अवारा कुत्तों का आतंक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रविवार रात ढाई बजे पंजाब के गुरदासपुर के गीता भवन रोड पर लावारिस कुत्तों ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। आवारा कुत्तों ने व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए और उसे कई जगह पर गंभीर घायल कर दिया। सुबह 6:00 बजे जब लोगों ने गली में उठकर देखा तो व्यक्ति बुरी तरह से घायल था। इस कारण स्थानीय निवासी रवि कुमार ने थाना सिटी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां पर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि छोटे बच्चे सड़क पर खेलते हैं जबकि महिलाएं भी सुबह पांच बजे मंदिर जाती हैं। ऐसे में यह लावारिस कुत्ते अक्सर उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
नोचने की घटना सीसीटीवी में कैद
गीता भवन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप की तरफ से व्यक्ति मंदिर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बीच रास्ते पर पहुंचा तो दोनों तरफ से लावारिस कुत्तों ने व्यक्ति को घेर लिया और नोचना शुरू कर दिया। व्यक्ति के कपड़े तक फाड़ दिए गए सुबह जब पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन
उधर, गुरदासपुर सिटी थाना प्रभारी समीर एस मान का कहना है कि व्यक्ति का शव कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले के संबंध में पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। नगर परिषद के इओ अशोक कुमार ने बताया कि परिषद ने उक्त इलाके में कई कुत्ते पकड़े हैं। लावारिस कुत्तों को पहले भी पकड़ कर उनकी नसबंदी की जा चुकी है।