फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Story of Film Dunki is inspired from Jalandhar

हवाई जहाजों का गांव: जहां से मिली फिल्म डंकी बनाने की प्रेरणा... पंजाब के उस घर की कहानी जानते हैं आप

Fri, 22 Dec 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:00 AM IST
सार

जालंधर के गांव उप्पलां में लगभग हर घर की छत पर हवाई जहाज बना हुआ है। जहाज का उपयोग पानी के टैंकरों के रूप में भी किया जाता है लेकिन कई घर ऐसे हैं जहां पर छत पर जहाज बनाकर उसमें बेडरूम बनाए गए हैं। एक जहाज में तो पूरी बार तैयार की गई है।

विज्ञापन
Story of Film Dunki is inspired from Jalandhar
घर की छत पर बना हवाई जहाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म विदेश जाने के कुछ चाहवान युवकों की कहानी है। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा पंजाब के एक गांव से मिली थी। ये गांव जालंधर में है और इसमें बने घर कुछ खास हैं। दरअसल यहां घर की छत पर हवाई जहाज बने हुए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: सीमन की गैर मौजूदगी का मतलब ये नहीं कि दुष्कर्म नहीं हुआ, सजा के खिलाफ अपील खारिज

विज्ञापन

उप्पला को कहा जाता है जहाज वाला गांव
छत पर हवाई जहाज जालंधर के लांबड़ा समेत कई गांवों में दिख जाते हैं। नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में आलम यह है कि यहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। इसलिए इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं।

यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी से दिखाई पड़ने लगता है। ये जहाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है।

हिरानी ने दिखाई थी फोटो
केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकट्ठे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।

राजकुमार हिरानी ने बताया था कि उनको डंकी फिल्म का आइडिया जालंधर से मिला है। हिरानी ने एक वीडियो में जालंधर के घर का फोटो दिखाया, जिस पर एक हवाई जहाज बना हुआ था। इस पर एयर इंडिया लिखा हुआ था। हिरानी ने कहा कि ये फोटो किसी प्रकार से एडिट नहीं की गई है, ये रियल फोटो है। 
विज्ञापन

कई का इस्तेमाल बतौर बेडरूम या बार
हिरानी ने कहा कि पंजाब में ऐसे कई घर हैं, जहां छतों पर हवाई जहाज बनाए गए हैं। मैंने इसका कारण जानने की कोशिश की। यह तस्वीर तब ली गई थी, जब हमने डंकी फिल्म बनाने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने घर का दौरा भी किया। तब मुझे पता चला कि अगर घर का कोई बच्चा या परिवार का सदस्य लंदन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जाता है तो फिर वे इसे प्रदर्शित करने के लिए अपने घर की छत पर एक विमान बनाते हैं।

गांव उप्पलां में जहाज का उपयोग पानी के टैंकरों के रूप में भी किया जाता है लेकिन कई घर ऐसे हैं जहां पर छत पर जहाज बनाकर उसमें बेडरूम बनाए गए हैं। एक जहाज में तो पूरी बार तैयार की गई है।

तलहन साहिब गुरुद्वारा में चढ़ाए जाते थे पासपोर्ट
इसी वीडियो में शाहरुख खान ने जालंधर के तलहन साहिब गुरुद्वारा की तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त गुरुद्वारा साहिब को आम तौर पर वीजा गुरुद्वारा कहा जाता है। लोग यहां अपना पासपोर्ट चढ़ाने आते हैं। गुरुद्वारे के बाहर खिलौना हवाई जहाज बेचे जाते हैं। जिन्हें फिर गुरुद्वारा में चढ़ाया जाता है। हालांकि अब एसजीपीसी ने आदेश दिया है कि गुरुघरों में जहाज व अन्य सामग्री न चढ़ाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed