फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stirred due to fire in Delhi-Pathankot express at sonipat of haryana

दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन में उठा धुंआ, यात्रियों में हड़कंप, डेढ़ घंटे तक रोकनी पड़ी

Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
stirred due to fire in Delhi-Pathankot express at sonipat of haryana
दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस

दिल्ली से पठानकोट जा रही एक्सप्रेस के इंजन का पहिया सोनीपत रेलवे स्टेशन के नजदीक जाम हो गया। यात्रियों ने खिड़की से इंजन के पहिए से धुआं उठता देख तुरंत चेन पुलिंग का ट्रेन रुकवाई। ट्रेन का इंजन पहले से खराब होने के कारण दिल्ली से दूसरे इंजन की पावर जोड़कर चलाया जा रहा था। इंजन के पहिए से धुएं की सूचना पर स्टेशन से रेलवे के अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद खराब इंजन को माल गोदाम के पास खड़ा कराया और ट्रेन को पठानकोट के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त इंजन खड़ा था, जिसमें कुछ तकनीकी खामी थी। इंजन को मरम्मत के लिए लुधियाना वर्कशॉप भेजा जाना था। इसलिए उस इंजन को दिल्ली-पठानकोट ट्रेन के साथ पावर इंजन के पीछे जोड़ दिया गया। लेकिन ट्रेन जब सोनीपत स्टेशन के पास पहुंची तो पहली बोगी की खिड़की में खड़े यात्रियों ने खराब इंजन के पहिए से धुआं उठता देखा। 
विज्ञापन


यात्रियों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए चेन पुलिंग कर दी। जिससे सुबह 9.20 बजे ट्रेन को सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर रोकना पड़ा और अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 3 से निकाला गया। इसके बाद खराब इंजन को ट्रेन से अलग कर माल गोदाम के पास खड़ा किया गया और दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस को करीब डेढ़ घंटे बाद लगभग 11 बजे रवाना किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस से जोड़कर खराब इंजन को दिल्ली से लुधियाना वर्कशॉप तक लेकर जाना था। सोनीपत स्टेशन के पास खराब इंजन का पहिया जाम होने से धुआं उठा गया और यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। जिसके बाद खराब इंजन को हटाकर ट्रेन को डेढ़ घंटे बाद पठानकोट के लिए रवाना किया गया। -महाबीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed