{"_id":"5cb18548bdec2214367b8a10","slug":"stf-revealed-secrets-lawrence-bishnoi-gang-members-learing-arms-making-from-youtube","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में हाथ लगे अहम सुराग, खुलासा- यूट्यूब से सीखकर बना रहे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में हाथ लगे अहम सुराग, खुलासा- यूट्यूब से सीखकर बना रहे हथियार
Sat, 13 Apr 2019 03:31 PM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 13 Apr 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के बारे में एसटीएफ के कई अहम सुराग लगे हैं। पता चला है कि गैंग के सदस्य यूट्यूब से सीखकर हथियार बना रहे हैं। भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद हो, लेकिन गैंग की कमान संभाल रहे राजू बसौदी और अन्य बदमाशों ने हरियाणा से लेकर दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में अपने पांव फैलाना शुरू कर दिया है। गिरोह हथियार भी सप्लाई कर रहा है। एसटीफ की जांच में सामने आया है कि यूट्यूब से सीखकर हथियार बनाए जा रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह हरियाणा ही नहीं दिल्ली और पंजाब में भी सक्रिय है। गिरोह लूट, हत्या से लेकर डकैती तक की वारदात अंजाम देता है। लॉरेंस की गिरफ्तारी के बाद गिरोह टूट गया था, लेकिन लॉरेंस के राइट हैंड कहे जाने वाले संपत नेहरा ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। फिर संपत नेहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो अब गिरोह को राजू बसौदी चला रहा है।

अनिवार्य किया गया व्हाट्सएप और फेसबुक
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में गिरोह में बीस से अधिक बदमाश हैं। ये हरियाणा से लेकर दिल्ली, पंजाब में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एसटीएफ को जांच में पता चला है कि राजू बसौदी ने गिरोह के सभी गुर्गों के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक अनिवार्य कर दिया है। जिनकी फेसबुक पर आईडी नहीं थी, उनकी भी आईडी बनाई गई है। फर्जी नाम से बनाई गई आईडी से ही लॉरेंस की पोस्ट पर कमेंट किए जाते हैं।
हरियाणा और दिल्ली के तीन गुर्गे पुलिस के रडार पर
पुलिस ने लॉरेंस गैंग के हरियाणा और दिल्ली में काम कर रहे तीन बदमाशों को चिह्ति किया है। ये बदमाश हरियाणा से लेकर दिल्ली और पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।
संपत को भी एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
गिरोह के सरगना रहे संपत नेहरा को भी एसटीएफ ने ही गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के रडार पर हरियाणा के 500 से अधिक बदमाश हैं और एसटीएफ इन सभी की धरपकड़ में जुटी है।