{"_id":"cad71f22ac95d293a4a240aa93c85ea8","slug":"state-nutrition-policy-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में राज्य पोषण नीति लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में राज्य पोषण नीति लागू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने राज्य में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य पोषण नीति लागू की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री गीता भुक्कल ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि इस नीति को लागू करने का एकमात्र उद्देश्य अंतर-क्षेत्रीय दृष्टिकोण पर आधारित एक व्यापक, समेकित और बहु क्षेत्रीय कार्य नीति का विकास और लागू करना है।
राज्य पोषण नीति पोषण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बहुक्षेत्रीय कार्यनीति को लागू करने के लिए मार्गदर्शक और ढांचागत शक्ति के रूप में कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य पोषण नीति का लक्ष्य 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक शून्य से पांच वर्ष तक के सामान्य से कम वजन वाले बच्चों की संख्या को 10 फीसदी तक कम करना है और गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चों की संख्या को 50 फीसदी तक कम करना है।
इसी प्रकार जन्म के समय कम वजन वाले बच्चों की संख्या को भी 10 फीसदी तक कम करना है। इसी प्रकार विटामिन ए की कमी के कारण नेत्रहीनता को खत्म करना तथा महिलाओं, गर्भवती महिलाओ में खून की कमी के मामलों को 20 फीसदी कम करना है।