{"_id":"52a7c7b30ed3b1bcce77456bdfe1cc71","slug":"state-level-eco-club-on-14-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय ईको क्लब शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय ईको क्लब शिविर कल
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय ईको क्लब शिविर चौदह मार्च को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीटना(पिंजौर) में आयोजित की जाएगी। इस तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव डा. महावीर सिंह करेंगे।
यह जानकारी देते हुए विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह शिविर 14 से 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के स्कूलों में स्थापित ईको क्लब के सदस्य (छात्र) भाग लेंगे।
उन्होंने बताया उदघाटन उपरांत पौधारापण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिक ग्रेड-। डा. आरएस शर्मा बायो डाईवरसिटी व सालिड वेस्ट मैनेजमैंट, विभाग के वैज्ञानिक डा. आरके चौहान मौसम परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग विषयों के साथ-साथ पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को प्रतिभागियों को हर्बल पार्क मल्लाह का दौरा करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ वन्य प्राणी विभाग द्वारा भाषण एवं डेमोस्ट्रेशन होगा तथा बच्चों की चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डा. एएस चहल प्रदूषण नियंत्रण विषय पर अपना लेक्चर देंगे जबकि शिविर के समापन अवसर पर साढ़े दस बजे पर्यावरण विभाग के निदेशक नितिन यादव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।