{"_id":"6ac8046fddb47392a30535aa","slug":"state-election-commissioner-should-be-removed-dr-cheema-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1144272-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए : डॉ. चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए : डॉ. चीमा
विज्ञापन
निकाय चुनाव में धांधली के आरोप, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से राज्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों के निकाय चुनाव रद्द करते हुए माना है कि चुनाव प्रक्रिया हिंसा, धमकी और बाधाओं से प्रभावित रही।
चीमा ने कहा कि न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता वाले तथ्य-जांच आयोग ने भी विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने और दबाव डालने की शिकायतों की पुष्टि की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ने धांधली संबंधी शिकायतों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 50 वार्डों में दोबारा चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निगरानी समिति नियुक्त करना राज्य चुनाव आयोग पर अविश्वास को दर्शाता है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।