{"_id":"583f30f74f1c1be665de6aea","slug":"starting-today-race-for-the-private-and-convent-school-enrollment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: आज से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: आज से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
school admission
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के हजारों अभिभावकों के लिए वीरवार से नौनिहालों के दाखिले के लिए दौड़ शुरू होने जा रही है। शहर के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत बुधवार को दाखिले संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन फार्म वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। नर्सरी और केजी (एंट्री लेवल) दाखिले के लिए सभी स्कूलों में 1 से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा होंगे।
दाखिले के लिए अभिभावकों का फोकस सबसे अधिक शहर के चार कॉन्वेंट स्कूल सेंट जोंस, कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस की करीब 640 सीटों के लिए होगा। चारों स्कूलों ने आवेदन फार्म वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कॉन्वेंट स्कूलों में भरे हुए आवेदन फार्म सुबह 9 से 10 बजे के बीच ही स्वीकार करने का फैसला लिया गया है। उधर शहर के अन्य प्राइवेट स्कूलों ने अपने हिसाब से आवेदन फार्म जमा करने का समय निर्धारित किया है।
शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 के बीच जन्मे बच्चे दाखिले के योग्य होंगे। 21 जनवरी को सुबह 9.30 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड ने केजी की 160 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 1 से 12 दिसंबर तक दोपहर 3 से 5 बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे। 20 जनवरी 3.30 बजे लकी ड्रा होगा। प्राइवेट स्कूल इस बार आवेदन फार्म 100 रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे।

12 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन फार्म
school admission
- फोटो : File Photo
सरकारी स्कूलों में भी आज से आवेदन
शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों के साथ ही सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। 1 से 12 दिसंबर से अभिभावक प्री-नर्सरी और नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च 2017 तक प्री नर्सरी के लिए 3 और नर्सरी के लिए 4 साल आयु होनी जरूरी है।
आवेदन फार्म एक किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सरकारी स्कूल से मिलेंगे। सरकारी स्कूलों में भी दाखिला 20 जनवरी को लकी ड्रा से होगा। जनरल कैटेगरी में 37 सीटें, एससी की 6 और 2 सीट टीचर्स के बच्चों के लिए रिजर्व होंगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवेदन फार्म भेज दिए हैं। जरूरत पड़ने पर स्कूल आवेदन फार्म की फोटोकॉपी भी प्रयोग कर सकेंगे।
सभी प्राइवेट, कॉन्वेंट और सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल पर कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत दाखिला होगा। यूटी प्रशासन ने सभी स्कूलों को नियमों का पूरा पालन करने के निर्देश दिए हैं। 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी