{"_id":"57c1ed264f1c1b8364d4f17e","slug":"star-plus-fame-singer-surendra-saxena-foundation-day-of-sai-temple-at-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्लस फेम सुरेंद्र सक्सेना ने साईं के भजनों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्लस फेम सुरेंद्र सक्सेना ने साईं के भजनों से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
sai bhajan at panchkula
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में शनिवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिरड़ी साईं सेवा समिति की ओर से साईं बाबा जी का आठवां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। संध्या में सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायक एवं स्टार प्लस फेम सुरेंद्र सक्सेना और अमित सक्सेना ने साईं बाबा के भजनों से समां बांधा।
इसके अलावा दिल्ली के चित्रकार साईं राजेश ने साईं बाबा की लाइव पेंटिंग बनाई, जिसे भक्तों ने सराहा। संध्या के बाद भक्तों को बाबा का छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान साईं बाबा का क्रिस्टल से सजा दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर समिति के प्रधान वीएम सहगल, उप प्रधान पूनम सहगल, संजीव शर्मा, सुभाष चावला, सुनील खोसला, एसम शर्मा, अनिल गोयल, अनुज लाल मौजूद रहे।
230 लोगों ने करवाया निशुल्क चेकअप
कार्यक्रम से पहले सुबह 11 से लेकर दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल भवन में ही हेल्थी हार्ट हॉस्पिटल चंडीगढ़ के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की ओर से निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान ब्लड शुगर, टीएमटी, ईसीजी, ईसीएचओ, ब्लड टेस्ट और कार्डियल कंसलटेंट के अलावा अन्य टेस्ट निशुल्क किए गए। कैंप में लगभग 230 लोगों ने चेकअप करवाया। इसमें 5000 से 7000 रुपये तक के टेस्ट भी निशुल्क किए गए और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।