फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St. Joseph School won the match by 76 runs thanks to a brilliant century by Mai Wish Sandhu.

Chandigarh News: माई विश संधू के शानदार शतक से सेंट जोेसेफ स्कूल की टीम ने 76 रनों से मुकाबला जीता

Sat, 04 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
St. Joseph School won the match by 76 runs thanks to a brilliant century by Mai Wish Sandhu.
चंडीगढ़। बल्लेबाज माई विश संधू के शानदार शतक की बदौलत सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने सुपर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक लीग मुकाबले में नीरल क्रिकेट अकादमी को 76 रनों से हरा दिया। यह टूर्नामेंट लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 216 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। माई विश संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 66 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। अन्य बल्लेबाजों में मंतेजवीर सैनी ने 33 रन, आर्थव महाजन ने 24 रन, प्रीयांश यादव ने 16 रन और प्रदीप गुज्जर ने 13 रन बनाए। नीरल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अहान ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अंश कुमार ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीरल क्रिकेट अकादमी की टीम पूरे 25 ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर केवल 148 रन ही बना सकी। जपदीप सिंह ने 40 रन, अक्षित ने 22 रन और मनसेहज सिंह ने 20 रन नाबाद बनाए। सेंट जोसेफ स्कूल की ओर से गेंदबाजी में करमवीर सिंह ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 5 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षत सिंगला ने 16 रन देकर 1 विकेट और खतियान शंकर ने 10 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में शतक लगाने वाले माई विश संधू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed