फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train for gangasagar and puri darshan

गंगासागर और पुरी यात्रा के लिए दौड़ेगी चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन, ये रही टाइमिंग्स

Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
special train for gangasagar and puri darshan
indian train - फोटो : file photo
इंडियन रेलवे की धार्मिक ट्रेन चंडीगढ़ से दौड़ेगी और ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत के पर्यटकों को गंगासागर, पूरी, गया, वाराणसी के दर्शन कराएगी। भारतीय खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर पर्यटन योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके तहत 18 फरवरी को चंडीगढ़ से चलने वाली स्पेशल ट्रेन दर्शनार्थियों को जसडीह में बाबा वैद्यनाथ मंदिर, हावड़ा में काली मंदिर और गंगासागर, पुरी के कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधी मंदिर की सैर कराएगी। वहीं बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेघ घाट और शाम की गंगा आरती के बाद ट्रेन बनारस से चंडीगढ़ के लिए वापसी करेगी।
विज्ञापन


अगर आप गंगासागर पुरी के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल पैकेज के साथ ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है, आप जल्दी से बुकिंग करा लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ से यह स्पेशल ट्रेन 18 फरवरी को दिन में एक बजे रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते जसडीह के लिए निकलेगी। वहां से हावड़ा, पूरी, गया, बनारस होते हुए चंडीगढ़ वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed