{"_id":"b264036ff992504d6179e498d28bda9a","slug":"special-performance-of-dandiya-by-students-for-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को खास तोहफा देंगे शहर के स्कूली स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को खास तोहफा देंगे शहर के स्कूली स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 की ओर से एक खास तोहफा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह तोहफा कुछ और नहीं बल्कि गुजरात की संस्कृति से भरा गरबा रास डांडिया नृत्य है। जिसे पहली बार 15 अगस्त को परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में होने वाले सांस्कृतिक समारोह में शामिल किया जा रहा है। स्कूल शिक्षिका अलका पब्बी ने बताया कि स्कूल की ओर से यह नृत्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
सात मिनट में 176 विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति
इस नृत्य को कोरियोग्राफर कर रही शिक्षिका अलका ने बताया कि समारोह में उनकी सात मिनट की प्रस्तुति होगी, जिसमें स्कूल के नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के 176 विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। यह नृत्य गरबा डांडिया होगा, जिसको तीन ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन
पहले ग्रुप में 96 लड़कियां डांडिया करेंगी और सेंटर में चालीस लड़के लड़कियां गरबा रास की प्रस्तुति देंगे। गुजरात की संस्कृति को शहरवासियों को दिखाने के लिए इसमें वहीं लोकगीत शामिल किए है, जिस धुन पर गरबा रास डांडिया किया जाता है। इन विद्यार्थियों की ओर से एक महीने से प्रैक्टिस की जा रही है।
नृत्य के साथ-साथ इसमें एक संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है। शिक्षिका ने बताया कि इस नृत्य के जरिए भगवान की ओर से मानव को दी गई आध्यात्मिक रोशनी के बारे में बताया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने सेंटर में एक खास रोशनी की जाएगी।