{"_id":"b4c0bbbe5e6e0730595508c584b6ad76","slug":"special-coach-with-kitchen-in-shivalik-palace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: खाना बनाते-बनाते सैलानी पहुंच जाएंगे शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: खाना बनाते-बनाते सैलानी पहुंच जाएंगे शिमला
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से शिमला के सफर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए रेलवे कुछ नया करने जा रहा है। कुछ समय बाद शिमला जाने वाले सैलानियों को टॉय ट्रेन में एसी की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए शिवालिक पैलेस में एक खास सैलून तैयार किया गया है, वहीं इस कोच में होटल की तरह सोफे व वॉशरूम के साथ किचन की सुविधा मिलेगी। खास बात यह कि इस किचन में यात्री खुद भी कुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
कोच में एक केबिन होगा, जिसमें रेलवे अटेंडेंट की ड्यूटी होगी, जो कोच में बैठे पैसेंजर को गाइड करेगा। इस कोच में कुल नौ सीटें होंगी, जिसके इंटीरियर को देख ऐसा लगेगा, जैसे सैलानी किसी फाइव स्टार होटल में हों।
विज्ञापन
कोच के दोनों साइड में खिड़कियां और पीछे की ओर ग्लास विंडो है। यह ट्रेन वादियों और सुरंगों से गुजरेगी तो सफर और भी सुहाना हो जाएगा।
हालांकि सैलानियों को इसके लिए अभी कुछ समय इंतजार करना होगा, क्योंकि रेलवे ने इसका किराया तय नहीं किया है। किराया तय होने के साथ ही यह सैलून यात्रियों को सफर पर लेकर जाएगा।