फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SP headquarter Anil Kumar died of heart attack in Faridkot

Faridkot News: फरीदकोट में एसपी अनिल कुमार की हार्ट अटैक से मौत, पंचकूला के रहने वाले थे

Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 06:18 PM IST
सार

मृतक एसपी अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं, इनमें से उनका एक बेटा विदेश में है। इन दिनों उनका परिवार पंचकूला में रहता है और बेटे के विदेश में से वापस आने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
SP headquarter Anil Kumar died of heart attack in Faridkot
एसपी अनिल कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित एसएसपी दफ्तर परिसर में अपने कमरे में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने से एसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार (58) की मौत हो गई। कुछ समय पहले ही उनकी फरीदकोट में तैनाती हुई थी और वह मार्च 2023 में विभाग से सेवामुक्त होने वाले थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को अनिल कुमार नियमित दिनों की तरह अपने कमरे में बैठकर विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही उनके सहयोगी उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है। मृतक एसपी अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी व दो बेटों को छोड़ गए हैं, इनमें से उनका एक बेटा विदेश में है। इन दिनों उनका परिवार पंचकूला में रहता है और बेटे के विदेश में से वापस आने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव व एसएसपी राजपाल सिंह संधू समेत आला अधिकारियों ने एसपी अनिल कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed