{"_id":"3a878e73afbe349813ebbd268c6c162a","slug":"sp-death-suicide-postmortem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोढ़ी के नीचे से चली गोली, सुसाइड की आशंका ज्यादा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोढ़ी के नीचे से चली गोली, सुसाइड की आशंका ज्यादा
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी (कम्युनिटी) बरजिंदर सिंह ढिल्लों (42) की ठोढ़ी के नीचे गोली के घुसने का एक जख्म मिला है। यह गोली खोपड़ी को फाड़ते हुए सिर के ऊपर से बाहर निकल गई है। इससे एसपी के सुसाइड करने की संभावना ज्यादा लग रही है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को एसपी के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों की टीम में शामिल राजिंदरा अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान एसपी के शरीर से कोई गोली नहीं मिली। गोली ठोढ़ी के नीचे गर्दन के ऊपरी हिस्से से अंदर गई और फिर खोपड़ी को फाड़ते हुए सिर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गई।
गोली के कारण सारा ब्रेन और हड्डी पूरी तरह से बाहर निकले हुए थे। यह हादसा भी हो सकता है और आत्महत्या भी। ज्यादा संभावना आत्महत्या की लग रही है। सारा मामला पुलिस की ओर से मौका-ए-वारदात की जांच करने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगा रही है। मंगलवार को एसपी ढिल्लों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर एसएसपी समेत पुलिस अफसरों व कर्मचारियों ने नम आंखों से दिवंगत एसपी को अंतिम विदाई दी।