फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonu Sood receives SDG Special Humanitarian Action Award by UNDP

अभिनेता सोनू सूद को मिला ये प्रतिष्ठित अवार्ड, लॉकडाउन में की थी प्रवासियों की मदद

Tue, 29 Sep 2020 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood receives SDG Special Humanitarian Action Award by UNDP
अभिनेता सोनू सूद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@SonuSood

अभिनेता सोनू सूद और दुबई के कारोबारी एसपीएस ओबेराय (सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट) को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमेनिटेरियन एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया है। सोमवार को उन्हें वर्चुअल कार्यक्रम में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर सोनू सूद ने कहा कि वह यूएनडीएपी के प्रयासों का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन


सोनू सूद को यह पुरस्कार लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों की नि:स्वार्थ मदद करने के लिए दिया गया। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने अलग-अलग राज्यों में फंसे लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों को अपने पैसे से उनके घर पहुंचाया। इसके अलावा वह युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही कोविड-19 से रोजगार खोने वालों को रोजगार के मौके बना रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि यह एक दुर्लभ सम्मान है। संयुक्त राष्ट्र की मान्यता बहुत ही खास है। मैंने बिना किसी आशा के अपने देशवासियों की मदद की जितनी मैं कर सकता था। 
विज्ञापन


विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नई तकनीकों की जरूरत: नाडिया राशिद
समारोह की अध्यक्षता पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि स्थायी विकास लक्ष्य संबंधी पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि मुश्किल हालात में भी साझे प्रयासों से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के भारतीय प्रतिनिधि नाडिया राशिद ने एसडीजीज की महत्ता पर कहा कि हम सामान्य की तरह कारोबार जारी नहीं रख सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिर विकास लक्ष्यों की जल्द प्राप्ति के लिए हमें नवीनता, समाधान और नई तकनीकों की जरूरत है। यह विशेष पुरस्कार दुबई के कारोबारी और समाज सेवी डॉ. एसपीएस ओबराय को दिया गया। वह अपने सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करते हैं। 

पीजीआई सराय को मिला आर्थिक स्थिरता पुरस्कार
17 अन्य श्रेणियों के लिए इकबाल शाह को तालाबंदी के दौरान भोजन वितरण के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में ‘सभी को साथ लेकर चलने की भावना’ अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। ‘आर्थिक स्थिरता’ पुरस्कार एनजीओ श्रेणी में रेडक्रॉस, इन्फोसिस पीजीआई सराय को मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को शरण देने और ‘संवेदना’ को मुफ्त एंबुलेंस सेवाओं के लिए मिला।

यह अवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी में गुरदेव कौर दयोल को सांसरिक स्व-सहायता समूह ‘फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन’ के लिए मिला। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालॉजी को पराली प्रबंधन प्रोग्राम के लिए वातावरण स्थिरता पुरस्कार गवर्नमेंट श्रेणी में मिला और पंजाब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम को धान की पराली से बॉयोमास ऊर्जा सामग्री तैयार करने के लिए उद्योग श्रेणी में यह अवार्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed