{"_id":"6249a658cc2fed04322fbae1","slug":"songs-promoting-intoxication-obscenity-and-crime-will-be-banned-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे वाले बाबू जरा थमके बजाना: पंजाब सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अगर बजाया ये गाना तो पड़ेगा जेल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे वाले बाबू जरा थमके बजाना: पंजाब सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अगर बजाया ये गाना तो पड़ेगा जेल जाना
Sun, 03 Apr 2022 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:24 PM IST
सार
पंजाब में डीजे पर नशे, अश्लीलता और अपराध को बढ़ावा देने वाले गानों को बजाना महंगा पड़ेगा। उल्लंघन करने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इन गानों को लेकर पंजाब सरकार ने अपना कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पंजाब की संस्कृति को बिगाड़ने वाले गानों के खिलाफ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने नशे, अश्लीलता और अपराध को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगाने को कहा है। सरकार ने राज्य के पुलिस कमिश्नर और सभी जिलों के एसएसपी को आदेश भी जारी कर दिया है। शादी-ब्याह और सार्वजनिक कार्यक्रमों में डीजे पर भी ऐसे गानों को बजाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतेगी।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस संबंध में फैसला दिया था। इसमें कहा गया था कि अश्लीलता, शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ाने देने वाले गीतों के बजाने पर रोक लगे। बावजूद इसके अब भी राज्य में ऐसे गानों को बजाया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के रहने वाले समाज सेवी पंडितराव धरनेश्वर ने पंजाब के डीजीपी वीके भावरा को शिकायत दी थी कि पंजाब में धड़ल्ले से शराब और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीत बज रहे हैं। इस बारे में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, जिसके बाद पुलिस ने शादी या अन्य समारोह में डीजे पर अश्लील, शराब और हथियार संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन