{"_id":"60969cf78ebc3e8dc4569e34","slug":"son-lost-his-life-after-mother-death-in-barnala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला: मां की मौत के 24 घंटे बाद बेटे की भी गई जान, पिता की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला: मां की मौत के 24 घंटे बाद बेटे की भी गई जान, पिता की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
Sat, 08 May 2021 07:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 May 2021 07:53 PM IST
सार
मृतक अध्यापिका के पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। घर में एक और बेटा है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं, इस घटना से डरकर आसपास के लोग अन्य स्थानों की तरफ पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के बरनाला के तपामंडी में एक सेवामुक्त अध्यापिका की शुक्रवार को मौत हो गई। अभी परिवार ने अस्थियां समेटी भी नहीं थीं कि 24 घंटे बाद बेटे की भी मौत हो गई। हालांकि अभी दोनों की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। इस वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक अध्यापिका के पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। घर में एक और बेटा है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं, इस घटना से डरकर आसपास के लोग अन्य स्थानों की तरफ पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। सिविल अस्पताल तपा के गौतम ऋषि, ब्लाक एजुकेटर ने कहा कि सैंपलिंग टीम को उक्त स्थान पर परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेने भेज दिया गया है।
विज्ञापन