फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son, injured, beating, death, mother, murder, Sujanpur, Pathankot

बेटे की पिटाई से घायल मां की मौत

Sat, 20 Sep 2014 10:24 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)।
सुजानपुर (पठानकोट)। Updated Sat, 20 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
Son, injured, beating, death, mother, murder, Sujanpur, Pathankot
गांव फलोरा में बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल मां की अमृतसर में उपचार के दौरान मौत हो गई। साली से अवैध रिश्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया था। बृद्ध महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


14 सितंबर को यह घटना गांव फलोरा में हुई थी । तभी से आरोपी कर्ण सिंह फरार है। मारपीट के दौरान आरोपी ने मां के अलावा पत्नी पर भी हमला कर दरांत से उसकी अंगुलियां काट दी थी। मृतका की पहचान पुष्पा देवी (65) के रूप में हुई है। सुजानपुर पुलिस के मुताबिक साली के साथ लीव-इन रिलेशनशिप को लेकर परिजनों ने एतराज जताया था। इससे बौखलाए मृतका के पुत्र कर्ण सिंह ने नशे की हालत में दरांत से अपनी मां और पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में उसने पत्नी आशा की अंगुलियां काट डाली थीं।
विज्ञापन


वहीं उसे मां पुष्पा का कान काट दिया था। घटना के बाद दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि साली के साथ अवैध संबंध के कारण ही आरोपी ने सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ दी थी। इन दिनों पर परिवार से अलग साली के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से मां पुष्पा देवी ने कर्ण को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसी वजह से गुस्साए आरोपी ने 14 सितंबर को नशे की हालत में हमला किया। उधर, सुजानपुर थाने के एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed