फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solar panels will be set up at 500 government buildings in Chandigarh

चंडीगढ़ः 500 सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल, प्रशासन ने जारी किए टेंडर

Thu, 28 Jun 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
 Solar panels will be set up at 500 government buildings in  Chandigarh
demo Photo - फोटो : Amar Ujala
बिजली की खपत को कम करने के लिए सरकार सोलर एनर्जी पर विशेष जोर दे रही है। इसी के तहत प्रशासन ने शहर के सभी सरकारी दफ्तरों के भवनों को सोलर एनर्जी से लैस करने का खाका तैयार कर लिया है। करीब 500 सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रशासन ने टेंडर भी जारी कर दिया है। टेंडर के लिए आधा दर्जन कंपनियों ने आवेदन किया है। सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट लगने के बाद करीब 18 मेगावॉट बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार शहर के सरकारी कार्यालयों के भवनों में सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि एक माह पूर्व करीब 250 सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से पूर्ण कर दिया गया है। अब शेष बचे सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही शहर के सभी सरकारी भवनों पर सोलर लाइट के बल्ब जगमगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


एक महीने के अंदर पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया
शहर के करीब 500 सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रशासन की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए करीब आधा दर्जन कंपनियों ने आवेदन भी किया है। बताया जाता है कि एक महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी के बाद सभी सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लग जाएंगे। चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) की ओर से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सरकारी भवन पर लगेंगे 400 किलोवॉट के सोलर पैनल 
प्रत्येक सरकारी कार्यालय की छत पर 400 किलोवॉट के पैनल लगेंगे, जिस पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभागीय लोगों की मानें तो जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रशासन का दावा  है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक शहर के सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने का काम भी पूरा कर लिय जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। 


शहर में 18 मेगावॉट बिजली की होगी बचत
केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ को सोलर एनर्जी के लिए पहले ही एक बड़ा लक्ष्य दिया जा चुका है। इसके अंतर्गत शहर को आगामी 2022 तक 50 मेगावॉट सोलर एनर्जी उत्पन्न करनी होगी। मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल के जरिए 18 मेगावॉट सोलर एनर्जी हासिल करने में कामयाब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed