{"_id":"c7ebb34d07e6cb53265f6b8daaca38e9","slug":"six-officer-transfer-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में छह अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में छह अफसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को छह अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईएएस 1983 बैच के अतिरिक्त मुख्य सचिव वाईएस मलिक को वन और वन्य जीव विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
उनके पास पहले से उद्योग एवं वाणिज्य, खनन एवं भू-विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हैं।
1987 बैच की आईएएस धीरा खंडेलवाल को मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है।
अजय कुमार को सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) रेवाड़ी, संगीता ततरवाल को सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) यमुनानगर, निशांत कुमार यादव को सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) भिवानी और प्रदीप दहिया को सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) जींद नियुक्त किया है।
विज्ञापन