फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six more districts of Haryana included in Red Zone

कोरोना अलर्ट: हरियाणा के छह और जिले रेड जोन में शामिल, अब 11 जिलों में शाम 6 बजे बाजार होंगे बंद

Thu, 06 Jan 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:46 AM IST
सार

कोविड को लेकर उच्च सतर्कता वाले 11 जिलों में 6 बजे तक दुकानें, मॉल खुल सकेंगे। हरियाणा में पांच जिले पहले से ही रेड जोन में थे, अब छह और जिलों को इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Six more districts of Haryana included in Red Zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोविड के तेजी से बढ़ते नए मामलों के मद्देनजर 6 और जिलों (करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक व झज्जर) को रेड जोन में शामिल किया है। इसके साथ ही रेड जोन वाले जिलों की संख्या 11 हो गई है। इन जिलों में शाम छह बजे तक दुकानें व मॉल खुल सकेंगे। अभी तक इन्हें खोलने का समय शाम 5 बजे तक था।

विज्ञापन


बुधवार देर रात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने नए आदेश जारी किए। ताजा आदेश गुरुवार से 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। सरकार ने मॉल व दुकानों को एक घंटा अधिक खोलने की मोहलत देने का निर्णय व्यापारियों के विरोध के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन


अभी तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला व सोनीपत ही रेड जोन में थे। रेड जोन के 11 जिलों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, प्रदर्शनियां, बार रेस्तरां व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। खेल परिसरों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे, लेकिन दर्शक या समर्थक कोई मौजूद नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना के 2176 नए मामले सामने आए

हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 2176 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6036 पहुंच गई है। एक सप्ताह में ही एक दिन की संक्रमण दर 5.80 फीसदी पहुंच गई है। इस समय 3638 मरीज होम आइसोलेट हैं। रोजाना 40 हजार नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 35 नए केस मिलने पर सक्रिय मरीज 106 हो गए हैं।

कहां-कितने नए केस

गुरुग्राम 1178, फरीदाबाद 259, पंचकूला 171, सोनीपत 131, अंबाला 124, करनाल 75, हिसार 36, झज्जर 32, कुरुक्षेत्र 29, पानीपत 20, रोहतक-यमुनानगर 24-24, रेवाड़ी 15, जींद-कैथल 10-10, फतेहाबाद 8, नूंह 7, सिरसा-भिवानी 5-5, महेंद्रगढ़ 4 और चरखी-दादरी में 2 नए केस। 

सभी जिलों में बढ़ रही संक्रमण दर 

पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की संक्रमण दर तेजी सी बढ़ी है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 9.5, कैथल 6.4, पंचकूला 5, फरीदाबाद 4.3 सोनीपत-फतेहाबाद और अंबाला में 3-3 प्रतिशत संक्रमण दर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed