{"_id":"5b65e8324f1c1ba61f8b6e38","slug":"six-lakh-rupees-cheats-with-bjp-leader-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से 6 लाख ठगे, श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से 6 लाख ठगे, श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने का दिया था झांसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के नाम पर चंडीगढ़ भाजपा के एक सीनियर नेता से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली निवासी एक आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी गिरधारी लाल जिंदल ने बताया कि मार्च 2018 में इंडस्ट्रियल एरिया के शिव मानस मंदिर के अध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर के साथ पवन कुमार राय, नारायण मिश्रा, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता और विजेंद्र कुमार के साथ मीटिंग हुई थी। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष ने उन्हें वहां पर बुलाया। मीटिंग के बाद बाल कृष्ण ने कहा कि उन्हें अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।गिरधारी लाल जिंदल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
गिरधारी लाल ने बताया कि इस बातचीत के बाद पवन कुमार राय ने कहा कि प्रधान बनने के लिए रामजन्म भूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के नाम पर उन्हें 11 लाख रुपये का दान करना होगा। इसके बाद वह प्रधान बनने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
गिरधारी लाल ने कहा कि उनसे कहा गया कि कुछ दिनों बाद विजेंद्र कुमार यहां पर दोबारा आएंगे तो उन्हें फंड के नाम पर छह लाख रुपये देने होंगे, ये रुपये बाद में उन्हें वापस कर दिए जाएंगे।
मई के पहले हफ्ते में दिए 6 लाख, 15 दिन बाद ही ठगी का पता चला
गिरधारी लाल ने बताया कि मई महीने के पहले सप्ताह में विजेंद्र कुमार शिव मंदिर में आए तो उन्हें फोन कर बुलाया गया। उन्होंने वहां पहुंचकर विजेंद्र कुमार को 6 लाख रुपये दे दिए। गिरधारी लाल ने बताया कि 22 मई को वह अयोध्या के रामजन्म भूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के महंत से मिलने गए। महंत से मिलने के बाद उनको सारी बात बताई गई। इसके बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि ठगी का एहसास होने के बाद दोबारा उन लोगों से संपर्क कर रुपये वापस मांगे तो वे लोग टालमटोल करने लगे। इस तंग आकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
करीब 10 साल पहले विजेंद्र कुमार से मिला था। इसके बाद इस साल मिला। विजेंद्र ने बताया कि वह श्री रामजन्म भूमि निर्माण ट्रस्ट का सदस्य है। विजेंद्र के हरियाणा में किसी को ट्रस्ट का प्रदेश प्रधान बनाने की बात कहने पर गिरधारी लाल जिंदल को मिलवाया गया। गिरधारी लाल प्रधान बनने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद विजेंद्र को छह लाख रुपये दे दिए गए। हालांकि, बाद में विजेंद्र गिरधारी लाल के वापस देने के लिए तैयार था।
-बाल कृष्ण कपूर, अध्यक्ष, शिव मानस मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। -गुरजीत कौर, एसएचओ, सेक्टर-31 थाना, चंडीगढ़