फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six died and 8841 tested positive for covid 19 in Haryana today

हरियाणा में संक्रमण: 24 घंटे में 8841 नए पॉजिटिव मिले, छह मरीजों ने तोड़ा दम, गुरुग्राम में अकेले 3897 मामले

Fri, 14 Jan 2022 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 10:50 PM IST
सार

हरियाणा में शुक्रवार को 8841 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। प्रदेश में इस समय 41420 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं।

विज्ञापन
Six died and 8841 tested positive for covid 19 in Haryana today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 8841 नए मामले सामने आए और छह संक्रमितों ने दम तोड़ा। रोजाना संक्रमण दर 17.31 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 98 से गिरकर 93.78 प्रतिशत पहुंच गया है। अकेले गुरुग्राम में ही शुक्रवार को 3897 नए मामलों की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 41420 सक्रिय कोविड संक्रमित हैं। जिनमें से 34925 को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। केस के हिसाब से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। फरीदाबाद में 1106, हिसार में 178, सोनीपत में 512, करनाल में 607, पानीपत 217, पंचकूला 441, अंबाला में 508, सिरसा में 94, रोहतक में 204, यमुनानगर 168, भिवानी में 114, कुरुक्षेत्र में 148, महेंद्रगढ़ में 52, जींद में 103, रेवाड़ी में 91, झज्जर में 166, फतेहाबाद में 92, कैथल में 59, पलवल 28, चरखी दादरी 41 व नूंह में 15 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुग्राम में 2, सिरसा, यमुनानगर, जींद व फतेहाबाद में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। 3394 संक्रमित शुक्रवार को ठीक हुए। 14 जनवरी को 48623 लोगों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच को लिए हैं।
विज्ञापन


जिलों में दो नोडल अधिकारी करेंगे अस्पतालों की निगरानी
हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 1500 किट मंगवाई हैं। एक किट से 96 नमूने लिए जा सकते हैं। प्रत्येक जिले के लिए दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। एक अधिकारी सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा और दूसरा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा नोडल अधिकारी संबंधित जिले के निजी अस्पतालों की निगरानी कर व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा। टेली मेडिसिन को प्रभावशाली बनाया जाएगा। इसके लिए 1075 पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed