{"_id":"61e1b0987a08f66d8a27c98e","slug":"six-died-and-8841-tested-positive-for-covid-19-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में संक्रमण: 24 घंटे में 8841 नए पॉजिटिव मिले, छह मरीजों ने तोड़ा दम, गुरुग्राम में अकेले 3897 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में संक्रमण: 24 घंटे में 8841 नए पॉजिटिव मिले, छह मरीजों ने तोड़ा दम, गुरुग्राम में अकेले 3897 मामले
Fri, 14 Jan 2022 10:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:50 PM IST
सार
हरियाणा में शुक्रवार को 8841 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। प्रदेश में इस समय 41420 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में रोजाना वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 8841 नए मामले सामने आए और छह संक्रमितों ने दम तोड़ा। रोजाना संक्रमण दर 17.31 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 98 से गिरकर 93.78 प्रतिशत पहुंच गया है। अकेले गुरुग्राम में ही शुक्रवार को 3897 नए मामलों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 41420 सक्रिय कोविड संक्रमित हैं। जिनमें से 34925 को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। केस के हिसाब से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। फरीदाबाद में 1106, हिसार में 178, सोनीपत में 512, करनाल में 607, पानीपत 217, पंचकूला 441, अंबाला में 508, सिरसा में 94, रोहतक में 204, यमुनानगर 168, भिवानी में 114, कुरुक्षेत्र में 148, महेंद्रगढ़ में 52, जींद में 103, रेवाड़ी में 91, झज्जर में 166, फतेहाबाद में 92, कैथल में 59, पलवल 28, चरखी दादरी 41 व नूंह में 15 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुग्राम में 2, सिरसा, यमुनानगर, जींद व फतेहाबाद में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। 3394 संक्रमित शुक्रवार को ठीक हुए। 14 जनवरी को 48623 लोगों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच को लिए हैं।
विज्ञापन
जिलों में दो नोडल अधिकारी करेंगे अस्पतालों की निगरानी
हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 1500 किट मंगवाई हैं। एक किट से 96 नमूने लिए जा सकते हैं। प्रत्येक जिले के लिए दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। एक अधिकारी सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा और दूसरा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
दूसरा नोडल अधिकारी संबंधित जिले के निजी अस्पतालों की निगरानी कर व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा। टेली मेडिसिन को प्रभावशाली बनाया जाएगा। इसके लिए 1075 पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी।