फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six died and 6083 tested positive for covid 19 in Punjab today

कोरोना: पंजाब में संक्रमण से छह की मौत, 6083 नए संक्रमित मिले, मोहाली में सर्वाधिक पॉजिटिव मिले

Thu, 13 Jan 2022 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jan 2022 09:42 PM IST
सार

पंजाब में कोरोना की संक्रमण दर 17.03 फीसदी तक पहुंच गई है। गुरुवार को 6083 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक मोहाली में 914 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Six died and 6083 tested positive for covid 19 in Punjab today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना से गुरुवार को छह संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 6083 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 17.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित मोहाली में 914 मिले हैं। अब तक सूबे में 16708 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सूबे में अब तक 17134880 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 642182 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या 30384 पहुंच गई है। 460 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


19 की हालत गंभीर होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। 24 घंटे में हुई कुल छह मौतों में अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला और मोहाली में 1-1 शामिल हैं। मोहाली में 914, पटियाला में 776, अमृतसर में 731, लुधियाना में 670, जालंधर में 514, बठिंडा में 404, गुरदासपुर में 346, पठानकोट में 344, रोपड़ में 214, कपूरथला में 195, फतेहगढ़ साहिब में 189, फिरोजपुर में 115 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाई गई टेस्टों की संख्या
पंजाब में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब रोज होने वाले टेस्टों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वास्थ्य विभाग को टेस्टों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब विभाग ने टेस्टों की संख्या बढ़ाकर 38 हजार कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed