फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

रामपाल के पक्ष में बड़ी बात बोल गए 'श्री श्री'

Tue, 25 Nov 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने रामपाल प्रकरण पर कहा कि जब तक कोई व्यक्ति अपराधी साबित न हो, निर्दोष ही माना जाएगा। अगर उन्होंने (रामपाल ने) कुछ किया है तो उस पर ध्यान देकर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


खराब या गलत को मन में लेकर दुखी होने की जरूरत नहीं है। आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर अपने प्रदेश दौरे के दौरान रोहतक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे जनता से कहना चाहते हैं कि जब तक रामपाल अपराधी साबित न हो, तब तक उसे निर्दोष ही माना जाए।
विज्ञापन


रामपाल प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, देश भर में हजारों बाबा हैं, रामपाल तो सिर्फ एक अपवाद है। इस अपवाद को बड़ा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने माना कि सभी बाबाओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। वे यहां बोहर गांव स्थित स्कॉलर रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों से रूबरू होने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विश्व भर में बजा योग का डंका'

sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

उन्होंने बच्चों को आध्यात्म की राह पर चलने की सीख दी। साथ ही, योग को अपनाने की अपील भी की। 40 मिनट तक चले कार्यक्रम में रविशंकर ने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि योग व मेडीटेशन ब्रेन स्ट्रक्चर को बदलने और शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए जरूरी है। इसके और भी कई फायदे हैं। इससे हमारी बुद्घि में वृद्घि होती है।

सभी नकारात्मक भावनाएं खत्म होती हैं। कहा, विश्व भर में योग का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद योग दिवस मनाए जाने की बात कही है।

सर्वधर्म संसद पर चर्चा होनी चाहिए

sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

बरवाला प्रकरण जैसे मुद्दों पर सर्वधर्म संसद हो, जहां ऐसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। रविवार को मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बरवाला स्थित डेरे में हुई घटना से लोगों के विश्वास पर अवश्य फर्क पड़ता है। सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए।

श्रीश्री रविशंकर ने कोर्ट द्वारा सभी डेरों की जांच के सवाल पर कहा कि वह अदालत के आदेशों का स्वागत करते हैं। लेकिन ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि डेरों की तलाशी ली जाए और संतों की गरिमा पर आंच आए। प्रदेश में दौरे के दौरान जींद में खाप से किस एजेंडे पर मुलाकात करेंगे, इसके जवाब में रविशंकर ने कहा कि वह किसी से एजेंडा लेकर नहीं मिलते हैं।

मिलने पर एजेंडा बनता है। खाप प्रदेश की बड़ी संस्था है, उसमें उसकी अच्छी बात भी है और बुरी भी है। उनमें अच्छी बातें लानी होंगी।

विदेश में अब भारतीयता को अधिक महत्व

sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर आए बदलाव के सवाल पर कहा कि जरूर बदलाव आया है। लोगों की सोच बदली है। देश-विदेश में सब सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। विदेश में अब भारतीयता को पहले के मुकाबले अधिक महत्व मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह रेवाड़ी में बेटी बचाओ और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आह्वान करने आए हैं। साथ ही रेवाड़ी को अपराधमुक्त बनाया जाए ताकि लोग चैन से रह सकें। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर ने कहा कि मन को स्वच्छ करने के लिए गीता का ध्यान करें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करें। इससे पहले श्रीश्री  रविवार देर शाम शहर के मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाईस्कूल में संस्था की ओर से आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में जीने के गुर सिखाए। हजारों की संख्या में मैदान में मौजूद भक्तों के बीच रविशंकर ने मंच से कहा कि हल्दी का प्रयोग जरूर करें। इसके प्रयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह बीमारियों को रोकती है।

सीएम, मंत्री और पूर्व मंत्री भी पहुंचे

sir sri ravi shankar statement on sant rampal support

रेवाड़ी के हिंदू हाई स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे। यहां पहुंचने पर श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री ने रविशंकर को पगड़ी पहनाई।

मुख्यमंत्री खट्टर अपनी टीम के साथ रात करीब 7:30 बजे पहुंचे। उन्होंने महासत्संग में रविशंकर के प्रवचन सुने। उनके साथ मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक रणधीर सिंह, डॉ. बनवारी लाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, जिलाध्यक्ष सतीश खोला मौजूद थे।

महासत्संग में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आधा घंटा तक रुके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed