फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simarjit Singh Bains Offer To Navjot Sidhu To Join Lok Insaaf Party

इस्तीफा देते ही सिद्धू को मिलने लगे ऑफर, इस पार्टी ने कहा- 2022 में सीएम चेहरा बना लड़ेंगे चुनाव

Mon, 15 Jul 2019 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Simarjit Singh Bains Offer To Navjot Sidhu To Join Lok Insaaf Party
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

सिद्धू साब आ जाओ! 2022 में सीएम प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ेंगे और सूबे के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। क्योंकि लोक इंसाफ पार्टी में सच्चे और ईमानदार लोगों की कद्र है। मिलकर सूबे को बचाएंगे। यह न्योता एक बार फिर लोक इंसाफ पार्टी (लोकपा) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने कपूरथला प्रवास के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू को दिया। 

विज्ञापन


सिद्धू के हक में बोलते हुए बैंस ने कहा कि उनकी हालत कांग्रेस में इसलिए ऐसी है कि वह सच्चे और ईमानदार हैं। राजनीति में वह केवल जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। अगर उन्हें मंत्री पद या विभाग का लालच होता तो वह सब कुछ सहते रहते, लेकिन वह जागते जमीर के इंसान हैं। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू के इस्तीफे को अधूरा मानते हैं।

विज्ञापन

उन्हें तो कांग्रेस पार्टी भी छोड़ देनी चाहिए। बैंस ने कहा कितनी अजीब बात है कि कांग्रेस की सरकार में एक बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह को रेत की चोरी करने की वजह से इस्तीफा देना पड़ता है और नवजोत सिंह सिद्धू को चोरों को पकड़ने के लिए इस्तीफा देना पड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद तो खुद राहुल गांधी कमजोर हो गए हैं। इस्तीफा दे चुके हैं। 

एक माह तक कैप्टन-सिद्धू विवाद को सुलझाने में लगे रहे। क्योंकि सिद्धू की ओर से ट्विटर पर डाला गया इस्तीफा 10 जून का है। इससे साफ होता है कि राहुल खुद इस विवाद को सुलझाने में नाकाम साबित हुए हैं।

राहुल गांधी के बाद तो सिद्धू ने सीएम और स्पीकर को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन यह इस्तीफा तब तक अधूरा है, जब तक वह कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देते। पीडीए की प्रधानगी को लेकर उठे विवाद को बैंस ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं है। सभी गठबंधन धर्म की पार्टियों के एक-एक सदस्य को शामिल करके कमेटी बनी है जो इस पूरे मामले को लेकर विचार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed