फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

कांग्रेसियों में जोश भरने के लिए हुड्डा के 5 ऐलान

Wed, 18 Jun 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Wed, 18 Jun 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

अंबाला कैंट के फरुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के सिखों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएम ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पचास फीसदी टिकट युवाओं को देंगे। सीएम ने दो टूक कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है फिर इसे पंजाब को कैसे दे दें। हालांकि सीएम एडेड स्कूलों के समायोजन के मसले पर पूछे गए सवालों को टाल गए।

विज्ञापन

सदर एरिया को फ्रीहोल्ड करने पर कार्रवाई जारी

Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

कैंट के सदर एरिया को फ्रीहोल्ड करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर कार्रवाई चल रही है। जीटी रोड (कैंट के पास) पर बनने वाले शहीद स्मारक के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जल्द बन जाएगा।

प्रदेश की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सिखों का मामला है और इस मामले में किसी के भी हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे।

सीएम ने कहा कि मोदी सरकार अब तक जनता को कोई राहत नहीं दे पाई है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

हर घर झंडा लगाओ अभियान

Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की संख्या को बढ़ाएगी और सदस्यता और हर घर पर झंडा लगाओ अभियान शुरू करेगी।

लोस चुनावों में हुई हार के बाद शिकायतों पर तंवर ने कहा कि यह मतभेद सामने आए हैं, लेकिन अब वर्कर एकजुट हैं। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, लहरी सिंह, भूपाल सिंह भाटी, विजेंद्र गिल, रणधीर काजल, विशाल सिंगला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास के मसले पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे विकास के मसले पर बहस को तैयार है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम ने कहा कि के  भाजपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में वोट व्यक्ति विशेष को पड़े हैं और उत्तरी भारत में इसका विशेष असर रहा है। लेकिन हरियाणा में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है और न ही उसकी नीतियां हैं।

जिन आशाओं व आकांक्षाओं से लोगों ने नरेंद्र मोदी को वोट दिया था, अब वे निराशा में है। लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं और पिछले साढे़ 9 वर्ष में हरियाणा सरकार द्वारा करवाये गये विकासात्मक कार्य लोगों के सामने हैं। उन्होंने कहा कि जितना विकास पिछले 9 वर्ष में हुआ उतना शायद पिछले 50 वर्ष में नहीं हुआ।

कांग्रेस सरकार तीसरी बार का नारा

Sikh will not ignore in Haryana: Hooda

वर्करों की हौसला आफजाई करते हुए सीएम ने नारा दिया कि ‘कर लिया है फैसला करके विचार, कांग्रेस सरकार तीसरी बार।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत पार्टी है, किसी व्यक्ति विशेष की नही और मतदाता कांग्रेस पार्टी के साथ खडे़ हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई मास में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस अपनी सरकार बनायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed