फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sikh sangat request pakistan pm imran khan for permission to visit nankana sahib without visa

अनुरोधः पाक पीएम इमरान खान संगत को बिना वीजा ननकाना साहिब के दर्शन करने की अनुमति दें

Mon, 08 Jul 2019 01:09 PM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
sikh sangat request pakistan pm imran khan for permission to visit nankana sahib without visa
ननकाना साहिब - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध किया गया है कि वे सिख संगत को बिना वीजा के ननकाना साहिब के दर्शन करने की अनुमति दें। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने यह मांग की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई तारा सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से यह अनुरोध किया है। भाई तारा सिंह ने कहा है कि करतारपुर गलियारा दो नवंबर को खुलेगा। भारत से तीर्थ यात्रियों का पहला दल 9 नवंबर को गलियारे से होकर पाकिस्तान आएगा। प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समारोह 10 से 12 नवंबर तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन

भाई तारा सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के समागम में हिस्सा लेने के लिए हर साल 25 से 30 हजार सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब आते हैं। 550वें प्रकाश पर्व पर भी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब व ननकाना साहिब में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसमें पाकिस्तान में बसे सिखों की संख्या भी शामिल है।

पीएसजीपीसी सिख तीर्थ यात्रियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करेगी। पाकिस्तान सरकार प्रकाश पर्व पर ननकाना साहिब में माथा टेकने के लिए दुनिया भर के सिखों के लिए दस हजार वीजा जारी करेगी। इससे पहले पाकिस्तान सरकार केवल तीन हजार वीजा जारी करती थी। वह वीजा करतारपुर कॉरिडोर से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अलग हैं।

भाई तारा सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व पर आयोजित धार्मिक समागमों के लिए एसजीपीसी और पीएसजीपीसी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed