फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sikh community person first time looks at Fiji doller, viral on facebook

विदेशी डॉलर पर छाई ‘सरदारी’, फेसबुक पर वायरल हुए नोट

Wed, 18 May 2016 12:04 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला।
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला। Updated Wed, 18 May 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
sikh community person first time looks at Fiji doller, viral on facebook
fiji doller
जित्थे जान पंजाबी..नवां पंजाब वसाउंदे ने। फिजी में भी सिखों ने यह बात सही साबित कर दिखाई है। देश के विकास में उनके अहम योगदान के मद्देनजर फिजी के रिजर्व बैंक ने स्पेशल करेंसी नोट पर सिख वर्ग को तवज्जो दी है। दो डॉलर के नोट पर पगड़ी पहने सिख को दर्शाया गया है। फेसबुक पर इस नोट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


पंजाबियों ने फिजी के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को हमेशा गति दी है। फिजी सरकार ने मिलेनियम ईयर 2000 को फिजी डॉलर ब्यूटीफुल नोट यूएनसी वाईटूके के स्पेशल इशु के तहत दो डॉलर का नोट जारी किया।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ वहां पर बसने वाले पंजाबी समुदाय को प्रतिनिधित्व देते हुए एक सिख पगड़ीधारी की भी फोटो प्रकाशित की गई है। यह नोट स्पेशल इशु है और इसकी खास बात यह है कि फिजी सरकार ने इसमें हर वर्ग को खास तवज्जो देकर अपनी एकसमानता का परिचय दिया है। यह नोट सोशल नेटवर्किंग पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर नोट शेयर करने वाले कपूरथला निवासी गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि विदेशी करेंसी पर पंजाबियों की शमूलियत ने पंजाब का मान बढ़ाया है। इससे जाहिर है कि पंजाबी जहां भी गए, वहीं पर पंजाबियत की खुशबू बिखेरी। 

-------------------
विदेशी करेंसी में पहली बार सिख 
दुनिया भर में पंजाबी बसे हुए हैं। कनाडा की सरकार में इस समय जहां सबसे ज्यादा सांसद हैं, वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में पंजाबियों का कोई सानी नहीं है लेकिन विदेशी करेंसी में पंजाबियों को मान देने की पहल फिजी सरकार ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed