{"_id":"636952679759a151490e3244","slug":"sidhu-moosewala-new-song-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज होगा रिलीज, माता-पिता ने की समर्थन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज होगा रिलीज, माता-पिता ने की समर्थन की अपील
Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
सार
पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों के सहयोग से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाया एक और गाना मार्केट में आने वाला है। उनके द्वारा गाया गया गीत 'वार' (Vaar) 8 नवंबर को यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। गौरतलब है कि इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बेटे के लिए न्याय और समर्थन की मांग की है। मूसा गांव में बीते दिन बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके माता-पिता के साथ दुख साझा किया। सिद्धू मूसेवाला की मां और उनके प्रशंसक इस मौके पर भावुक हो गए। सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए सिद्धू की मां चरण कौर ने कहा कि सिद्धू को प्यार करने वालों में बच्चों से बुजुर्ग तक थे। हर कोई उन्हें दिल से चाहता था।
विज्ञापन
मूसा गांव आए प्रशंसकों ने सरकार से दिवंगत सिद्धू मूसेवाला को न्याय दिलाने की अपील की है। गौर हो कि पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों के सहयोग से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो गैंगस्टरों को अमृतसर में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन