फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala new song released

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला का नया गीत 'वार' रिलीज, 10 मिनट में ही मिले छह लाख से ज्यादा व्यूज

Tue, 08 Nov 2022 11:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Nov 2022 11:51 AM IST
सार

इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala new song released
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की आवाज में रिकॉर्ड किया गया उनका पहला धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मंगलवार को गुरु पर्व के मौके पर उनका यह गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया। गीत के रिलीज होते ही पहले 10 मिनट में इसे छह लाख से अधिक लोगों ने देख लिया था।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला ने अपने कॅरिअर में सैकड़ों हिट गीत गाए लेकिन ‘वार’ उनका पहला धार्मिक गीत है, जो सिख धर्म के इतिहास से जुड़ा है। दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने उनके इस गाने को मार्केट में लाने की पहल की है। फोन पर बातचीत के दौरान बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के ऐसे करीब एक दर्जन और गीत विभिन्न स्टूडियो में रिकॉर्ड हैं, जो रिलीज नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि शुभदीप सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक चाहेंगे तो वह उनके सभी गीतों को सामने लाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले उनकी मौत के बाद मूसेवाला का गीत एसवाईएल रिलीज हुआ था, जिसे किन्हीं कारणों के चलते यूट्यूब ने प्रतिबंधित कर दिया था। मंगलवार को रिलीज हुआ वार गीत सिद्धू मूसेवाला ने स्वयं लिखा और कंपोज किया है, जबकि इसमें विजुअल नवकरण बराड़ ने दिए हैं। गीत सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की गाथा पर आधारित है। मूसेवाला के प्रशंसक इस गीत को पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर लाखों दर्शकों ने इस गीत को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले- एजेंसियों पर भरोसा पर गुनाह बताएं
गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद जांच कर रही एजेंसियों पर उन्हें भरोसा है लेकिन कोई मेरे बेटे का गुनाह बताए। ऐसा क्या हो गया कि एक जान के पीछे 40 लोग लग गए और उन्होंने उसे खत्म कर दिया। आखिर किसके इशारे पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई। मामले में जांच कर रही एनआईए इस बात का पता लगाए कि आखिर इस पूरे षड्यंत्र के पीछे कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed