फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu apologizes on police statement

चंडीगढ़ : टालमटोल के बाद आखिरकार पुलिस संबंधी बयान पर सिद्धू ने मांगी माफी

Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
सार

बोले, इस तरह की बातें चुनाव के दौरान मुद्दा बना ली जाती हैं लेकिन इच्छा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। 

विज्ञापन
Sidhu apologizes on police statement
Navjot Sidhu - फोटो : ANI

विस्तार

पुलिस फोर्स के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर चौतरफा हमलों में घिरे पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार बुधवार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। उन्होंने आपत्तिजनक बयान बीते सप्ताह सुलतानपुर लोधी और बटाला में कांग्रेस की जनसभाओं को संबोधित करते हुए मंच से दिए थे।

विज्ञापन


एक सार्वजनिक इंटरव्यू के दौरान सिद्धू से जब उनके पुलिस फोर्स संबंधी बयान के बारे में सवाल किए गए तो सिद्धू ने पहले तो टालमटोल करते हुए कहा कि वह कई जगह काफी लंबे-चौड़े भाषण देते हैं, लेकिन इस तरह की बातें चुनाव के दौरान मुद्दा बना ली जाती हैं। फिर भी अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। सिद्धू ने कहा कि यह बात तो वह बीते 15 साल से कहते रहे हैं, लेकिन ऐसा कहते हुए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। 
विज्ञापन


सिद्धू ने अपने बयान को स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि एक व्यक्ति ऐसा है जो पुलिस को भी डरा देता है। फिर भी अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था आपत्तिजनक बयान
सुलतानपुर लोधी में कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा के पक्ष में चुनाव रैली और बटाला में कांग्रेस नेता अश्विनी सेखड़ी के पक्ष में चुनाव रैली के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने उक्त दोनों नेताओं के हवाले से कहा था कि ये नेता जरा खंगारते भी हैं तो थानेदार की पैंट गीली कर देते हैं।

पुलिस अफसरों और विपक्ष ने किया था विरोध
सिद्धू के इस बयान को लेकर उस समय विवाद बढ़ गया जब चंडीगढ़ के एक डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, जालंधर पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह और अमृतसर के एक हवलदार संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके सिद्धू के बयान की कड़ी आलोचना की। डीएसपी दिलशेर सिंह ने तो सिद्धू के खिलाफ मानहानि का दावा भी दायर कर दिया है। 


उधर, सियासी दलों ने भी सिद्धू के बयान की आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, शिअद, भाजपा और आप के नेताओं ने सिद्धू को घेरते हुए मुख्यमंत्री चन्नी और गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed