फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shri Akal Takht Sahib Jathedar Harpreet Singh asks sikhs to keep modern weapons with legal licenses

पंजाब: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने सिखों को दी सलाह, लाइसेंस के साथ रखें आधुनिक हथियार, सीएम मान व राजा वड़िंग ने जताया एतराज

Mon, 23 May 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 01:32 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने श्री अकाल तख्त की सृजना करके संगतों को उपदेश दिया। जहां बानी पढ़ने का उपदेश दिया, वहीं शस्त्रधारी बनने, घुड़सवारी सीखने और तलवारबाजी का भी उपदेश दिया।

विज्ञापन
Shri Akal Takht Sahib Jathedar Harpreet Singh asks sikhs to keep modern weapons with legal licenses
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने हर सिख को अपने पास आधुनिक लाइसेंसी हथियार रखने का प्रयास करने को कहा है। जत्थेदार ने कहा कि अब हालात ऐसे बन रहे हैं और ऐसा वक्त आ रहा है कि हर सिख खुद को बानी पढ़ कर, नाम जप कर, भजन कर बलवान बनाए और साथ ही साथ तंदुरुस्त होकर नशों से दूर रहे। उन्होंने सोमवार को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरु गद्दी दिवस पर संगत को बधाई दी और साथ ही लाइसेंसी हथियार रखने की अपील भी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने श्री अकाल तख्त की सृजना करके संगतों को उपदेश दिया। जहां बानी पढ़ने का उपदेश दिया, वहीं शस्त्रधारी बनने, घुड़सवारी सीखने और तलवारबाजी का भी उपदेश दिया। समय बदल रहा है, लेकिन गुरु साहिब के उपदेश आज भी कारगर हैं। आज जरूरत है खासकर सिख नौजवान बच्चे-बच्चियां गुरु साहिब के आदेशों की पालन करते हुए शस्त्रधारी बनें, गतकाबाजी, तलवारबाजी और निशानेबाजी सीखें।
विज्ञापन


संगत के नाम अपने संदेश में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा कि समय बदल रहा है, तो हर सिख को उक्त चीजें सीखने के साथ-साथ आधुनिक लाइसेंसी हथियार रखने के प्रयास करें। नशों से दूर रहें क्योंकि नशा शरीर को बर्बाद कर रहा है। हमारे परिवारों और घरों को बर्बाद कर रहा है। नशा हमारा दिमाग (मत) भी खराब कर रहा है। यही मीरी पीरी के पातशाह का उपदेश भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

सीएम मान और वड़िंग ने जताया एतराज
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सलाह पर पंजाब में सियासी हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां पंजाब में शांति, भाईचारा और आधुनिक विकास का संदेश देने की अपील की है। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जत्थेदार से अपील की है कि वे बताएं कि सिखों को क्यों आधुनिक लाइसेंसी हथियार रखने चाहिए?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि माननीय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, आपका हथियारों वाला बयान सुना... जत्थेदार साहब जी आप सरबत का भला मांगने वाली गुरबाणी को घर-घर पहुंचाने का संदेश दें न कि हथियार रखने का। जत्थेदार साहब हमने पंजाब में शांति, भाईचारा और मॉडर्न विकास के संदेश देने हैं न की मॉडर्न हथियारों का...।

राजा वड़िंग ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने श्री गुरु हरगोबिंद जी के गुरता गद्दी दिवस पर यह आह्वान किया है। जत्थेदार साहिब द्वारा एक समुदाय के युवाओं को आह्वान किया गया है, ऐसे में हर किसी को जानने की जरूरत है कि क्या उन्हें लगता है कि समुदाय को कोई विशेष खतरा है, जिसके चलते युवाओं को आधुनिक लाइसेंसी हथियार रखने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जत्थेदार साहिब का सिख समुदाय में एक महत्वपूर्ण और विशेष स्थान है। वे जो कुछ भी कहते हैं, हमेशा उसे सिख समुदाय गंभीरता से लेता है और यही कारण है कि उन्हें बताना चाहिए कि आधुनिक हथियार रखने संबंधी किए आह्वान के पीछे क्या कारण है। पंजाब में अधिकतर लोग आमतौर पर लाइसेंसी हथियार रखते हैं। हालांकि किसी द्वारा हथियार का लाइसेंस लेने पर कोई रोक नहीं है। यह आह्वान सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था से आया है, जिसके चलते यह हम सब के लिए चिंता का विषय है। हर पंजाबी खास तौर पर हर सिख श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा लाइसेंसी आधुनिक हथियार रखने संबंधी दिए आह्वान को लेकर चिंता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed