फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shops will now be open every Monday in Manimajra

अब सोमवार को मनीमाजरा मार्केट में खुली रहेगी दुकाने .. पहले हर सोमवार को मनीमाजरा की मार्केट

Mon, 24 Aug 2020 02:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Shops will now be open every Monday in Manimajra
मनीमाजरा। अब मनीमाजरा में हर सोमवार को दुकानें खुली रहेंगी। संयुक्त व्यापार मंडल ने रविवार को फैसला लिया कि जब तक प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी रहेंगे, तब तक सोमवार को दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को दुकानों को बंद रखने के फैसले के बाद मनीमाजरा के दुकानदारों में एकदम से हड़कंप मच गया था। इसका बड़ा कारण यह भी था कि मनीमाजरा में रविवार को सारी मार्केट और दुकानें खुली होती थी, जबकि पूरा चंडीगढ़ रविवार को बंद रहता था। मनीमाजरा सोमवार को बंद होता था लेकिन अब व्यापारियों ने प्रशासन का आदेश मानते हुए सोमवार को अपनी दुकानों को खोलने योजना बनाई है। एनएसी शोरूम में महाजन ज्वैलर के नाम से दुकान करने वाले यार महाजन ने बताया कि अब एनएसी मार्केट के साथ सारी ज्वेलर्स शॉप सोमवार को खुली रहेगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार
मनीमाजरा की सारी मार्केट खुली रहेगी
संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा में फैसला लिया है कि अब सोमवार को मनीमाजरा की सारी मार्केट खुली रहेगी। इसमें मनीमाजरा अंदर के मेन बाजार, ओल्ड रोपड़ रोड पर स्थित मार्केट, बाहर कालका शिमला हाईवे पर बनी एनएसी की मार्केट के सारे शोरूम खुले रहेंगे। -प्रदीप बागरा, प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन दुकानें बंद करते तो मुश्किल हो जाती
यह फैसला पेट पर लात मारने जैसा है।
3 दिन तक दुकानदार अपनी दुकानें बंद करतेतो कारोबार आधा रह जाता। इसलिए दुकानदारों ने अब सोमवार को अपनी दुकानों को खोलने का फैसला लिया है।
- रामेश्वर गिरी समाजसेवी व दुकानदार
व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला
प्रशासन को भी यह पहले से पता है कि मनीमाजरा मार्केट की सारी दुकानें सोमवार को बंद होती है। उसके बावजूद प्रशासन ने बिना सोचे समझे और न ही किसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों या दुकानदारों से कोई मीटिंग करके इतना बड़ा फैसला ले लिया जो कि व्यापारियों को बहुत नुकसान पहुंचाने वाला रहा है

-लंबरदार मनजीत सिंह बाबा, कांग्रेसी नेता व दुकानदार
प्रशासन ने अपनी कमियां छुपाने के लिए उठाया कदम
व्यापार बंद करने से कोरोना यदि कम होता है तो हम व्यापार को कुछ दिन के लिए बिल्कुल बंद करने को तैयार हैं। सवाल ये है कि प्रशासन किस बुद्धिमान व्यक्ति के विचारों पर अमल कर रहा है । बार बार व्यपारियो पर नकेल कसने की कोशिश करते हुए प्रशासनिक सिस्टम अपनी कमियां छुपाने के बहाने बना रहा है। -रमेश गोयल, चेयरमैन कांग्रेस ट्रेडर्स सेल मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed