फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO suspended in Illegal Liquor Factory case

स्कूल के सामने चल रही थी अवैध शराब फैक्टरी, एसएचओ निलंबित, एसपी समेत चार को नोटिस 

Wed, 09 Dec 2020 03:46 PM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Wed, 09 Dec 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
SHO suspended in Illegal Liquor Factory case
राजपुरा में अवैध शराब फैक्टरी का जायजा लेते आबकारी विभाग के अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला

राजपुरा में अवैध शराब फैक्टरी के मामले में बुधवार को पुलिस पर गाज गिरी। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने थाना सिटी राजपुरा के एसएचओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी (जांच) और डीएसपी (जांच), डीएसपी (राजपुरा) के अलावा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। आरोप है कि इन अधिकारियों की नाक तले अवैध शराब तैयार करने की फैक्टरी चलती रही। सभी पुलिस कर्मियों पर इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने साफ किया कि राज्य पुलिस की गैरकानूनी गतिविधियों, नशे, नाजायज व नकली शराब के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। जिला पुलिस के किसी भी अधिकारी की जिले में हो रहे ऐसे अपराधों के मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से राजपुरा समेत पूरे जिले में नाजायज शराब के कारोबार में लगे लोगों के सारे नेटवर्क की गंभीरता से पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आए किसी भी आरोपी या गैर सामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को आबकारी विभाग पंजाब और आबकारी पुलिस ने पंजाब सरकार के आपरेशन रेड रोज के तहत राजपुरा बाईपास पर एक स्कूल के सामने देसी शराब के बाटलिंग प्लांट का पर्दाफाश किया था। आबकारी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर नवदीप भिंडर की निगरानी में टीम ने कार्रवाई के तहत ईएनए (एक्सट्रा न्यूट्रल ईथानोल) से भरा टैंकर पकड़ा, जिसमें 20 हजार लीटर ईएनए था। साथ ही देसी शराब की करीब 43 पेटियां, लेबल्स, ढक्कन और सीलिंग मशीन सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस मौके पर  सहायक कमिश्नर आबकारी पटियाला इंद्रजीत नागपाल, आबकारी अफसर पटियाला हरजोत सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर लखमीर चंद ने बताया कि इस अवैध फैक्टरी से एक टंकी पकड़ी है, जिसमें तैयार शराब व अन्य साजो-सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपेश ग्रोवर निवासी राजपुरा और कारज सिंह निवासी समशपुर शामिल हैं। हरदीप सिंह बची ड्राइवर फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed