फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiv Sena, leader, six, case, police, suicide, family, Pathankot

तोड़फोड़ मामले में शिवसेना नेता समेत सात नामजद

Mon, 29 Sep 2014 10:32 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Mon, 29 Sep 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena, leader, six, case, police, suicide,  family, Pathankot
शिल्पा आत्महत्या प्रकरण नेेे सोमवार को तब नया मोड़ ले लिया, जब ससुराल पक्ष की ओर से शिव सेना के जिला प्रधान सतीश महाजन समेत मायका पक्ष के सात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतका के पति के घर पहुंचकर घर में तोड़फोड़ मचाई। साथ ही सामानों को बाहर निकालकर उन्हें जला दिया। उधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सोमवार को ही छापामारी की। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


10 सितंबर को गांव घरोटा में नवविवाहिता शिल्पा (22) पत्नी राजीव कुमार ने खुदकुशी कर ली थी। मायका पक्ष की शिकायत पर कानवां पुलिस ने शिल्पा के पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अगले दिन मायका पक्ष ने शिल्पा की लाश सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन



उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब इस मामले में पुलिस ने राजीव के ममेरे भाई कुलदीप राज की शिकायत पर शिवसेना पठानकोट के प्रधान सतीश महाजन, जम्मू-कश्मीर के कठुआ के खानपुर निवासी गोपाल वर्मा, सांझी मोड़ निवासी रविंदर कुमार, मनजीत सिंह, उपकार सिंह, अशोक कुमार और विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त सभी ने शिल्पा की मौत के बाद लाश को गांव घरोटा में लाकर उसे उसके मामा सुभाष सिंह के घर के बाहर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक घरोटा सड़क पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी ने सुभाष सिंह के घर का ताला तोड़कर भीतर से सामान और कपड़ों को निकाला था और उसे सड़क पर लाकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed