फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal today suspended Bibi Jagir Kaur from the party

Punjab News: बीबी जागीर कौर को अकाली दल ने किया निलंबित, दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया

Wed, 02 Nov 2022 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 05:34 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सिंकदर सिंह मलूका ने कहा कि जागीर कौर को यह स्पष्ट करना अनिवार्य है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर बाध्य होगी।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal today suspended Bibi Jagir Kaur from the party
बीबी जागीर कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया और उन्हें दो दिन में पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोकने का अल्टीमेटम भी दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी करेगी।  दरअसल, बीबी जागीर कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर अड़ीं हैं। उनके एलान से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में सियासी घमासान मचा है।

विज्ञापन


बीबी जागीर कौर एसजीपीसी सदस्यों के साथ अंदरखाते बैठक भी कर रही हैं। अकाली दल ने उन्हें मनाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। रविवार की शाम करीब पांच बजे शिअद प्रवक्ता व पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा व पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा बीबी जागीर कौर से मिलने पहुंचे थे। बीबी जागीर कौर के आवास पर करीब तीन घंटे बंद कमरे में बैठक चली। मगर जागीर कौर चुनाव लड़ने पर अड़ी रहीं। यही वजह है कि अब पार्टी को सख्त कदम उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सिंकदर सिंह मलूका ने कहा कि जागीर कौर को यह स्पष्ट करना अनिवार्य है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर बाध्य होगी, क्योंकि कोई भी पार्टी के अनुशासन से ऊपर नही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलूका ने कहा कि जागीर कौर पिछले कुछ महीनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थीं और अकाली दल के विरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और सुरजीत सिंह रखड़ा के साथ तीन घंटे की लंबी बैठक में जागीर कौर को सलाह देने की पूरी कोशिश की गई थी। 

इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी उनसे मिले थे लेकिन वह एसजीपीसी का चुनाव लड़ने पर अड़ी रहीं। अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को एसजीपीसी सदस्यों से भी शिकायतें मिली थीं कि जागीर कौर उन पर एसजीपीसी अध्यक्ष के चुनाव में समर्थन करने का दबाव बना रही हैं। 

एसजीपीसी चुनाव में लिफाफा कल्चर खत्म होना चाहिए: जागीर कौर
पार्टी से निलंबन के बाद बीबी जागीर कौर पार्टी के खिलाफ खुलकर सामने आ गईं। उन्होंने कहा कि अब यह बात आम लोगों तक पहुंच चुकी है कि एसजीपीसी के अध्यक्ष के नाम का एलान बादलों द्वारा एक लिफाफा खोलकर किया जाता है। पार्टी की एक बैठक होती है, जहां एक नेता बादलों द्वारा रखे गए लिफाफे को खोलता है और उसमें जिस नाम की पर्ची निकलती है, उसे एसजीपीसी का अध्यक्ष बना दिया जाता है। यह कल्चर खत्म होना चाहिए।

सर्वोच्च धार्मिक संस्था के लिए प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात के बारे में जागीर कौर ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से भी यही आग्रह किया था कि जो भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें अवसर दिया जाए। वे नहीं जानती कि पार्टी अध्यक्ष ने उनकी इस राय को किस ढंग से लिया है, जिसका नतीजा निलंबन के तौर पर सामने आया है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि बादलों ने ही उन्हें यह अवसर प्रदान किया था और वह इसके लिए उनकी आभारी भी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed